,

मंत्री कुशवाह ने एमपी एग्रो के पदोन्नत कर्मियों को दी हार्दिक बधाई

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MP Agro) के पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति मिलने पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति से उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने का अवसर मिला है। इसका…

मंत्री  कुशवाह ने एमपी एग्रो के पदोन्नत कर्मियों को दी हार्दिक बधाई

भोपाल 

मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MP Agro) के पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति मिलने पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति से उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने का अवसर मिला है। इसका वह पूर्ण लगन और मेहनत से निर्वाहन करेंगे। भोपाल स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में एमपी एग्रो के प्रबंध संचालक  अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री  कुशवाह ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें तथा संस्था और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही किसी संस्था की कार्यक्षमता और उपलब्धियां बढ़ती हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रबंध संचालक  दुबे ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया से कर्मचारियों को बेहतर अवसर प्राप्त होते है, जिससे वह अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन लगन और मेहनत से करते है। उन्होंने कहा कि एमपी एग्रो में पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने से कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। साथ ही उन्होंने मंत्री  कुशवाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एमपी एग्रो के  एस.के. विधान,  महेश मालवीय,  जे.पी. गोडे,  पी.के. परिहार,  चन्द्रशेखर परसाई और  एन.पी. द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed