FSSAI की बड़ी कार्रवाई! Flipkart, Amazon, Coca-Cola समेत 150 कंपनियों को नोटिस, ये है वजह

 नई दिल्ली FSSAI ने भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावों और गलत लेबलिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 150 से ज्यादा कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं. इसमें Nestle India, रेड बुल इंडिया, मॉनस्टर एनर्जी, फ्लिपकार्ट मिनट्स, एमेजॉन नाऊ जैसी कंपनियां शामिल हैं।  FSSAI इस समय भ्रामक विज्ञापनों, झूठे…

FSSAI की बड़ी कार्रवाई! Flipkart, Amazon, Coca-Cola समेत 150 कंपनियों को नोटिस, ये है वजह

 नई दिल्ली

FSSAI ने भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावों और गलत लेबलिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 150 से ज्यादा कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं. इसमें Nestle India, रेड बुल इंडिया, मॉनस्टर एनर्जी, फ्लिपकार्ट मिनट्स, एमेजॉन नाऊ जैसी कंपनियां शामिल हैं। 

FSSAI इस समय भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और गलत लेबलिंग को लेकर सख्ती बरत रही है. FSSAI की खास नजर एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेजे जा रहे उत्पादों पर है. पेप्सिको, रेड बुल इंडिया, मॉन्सटर एनर्जी, हेल एनर्जी, Diageo और Pernod Ricard जैसी कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है. एनर्जी ड्रिंक ब्रांड FSSAI की रडार पर हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पहले भी'एनर्जी ड्रिंक' के नाम से बेचे जा रहे प्रोडक्ट की ब्रांडिंग और भ्रामक दावों को लेकर छह प्रमुख कंपनियों को नोटिस जारी किया था. इन कंपनियों पर उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और प्रचार में ऐसे दावे करने का आरोप है, जो खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार नहीं हैं. अब एक बार फिर FSSAI ने इन कंपनियों को नोटिस भेजा है। 

भ्रामक विज्ञापन और गलत दावों पर FSSAI की नजर
FSSAI ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून और उससे जुड़े नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की गई है. 150 से ज्यादा नोटिस कथित भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबलिंग नियमों को लेकर जारी किए गए हैं. रेगुलेटर ने Nestle India, PepsiCo, Abbott India, Red Bull India, Danone India, Monster Energy India, Hell Energy, Mondelez India, Coca-Cola India, Diageo, Pernod Ricard, Ferrero India और Kenvue Inc. समेत कई कंपनियों को नोटिस भेजे हैं। 

FSSAI के अनुसार कार्रवाई के दौरान कई कंपनियों के उत्पाद भी जब्त किए गए. इनमें एनर्जी ड्रिंक और अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनियां भी शामिल हैं. रेगुलेटर की कार्रवाई का मकसद खाद्य सुरक्षा, विज्ञापन और लेबलिंग से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. नोटिस मिलने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित कंपनी पर आरोप अंतिम रूप से साबित हो गए हैं. कंपनियों को नियमों के मुताबिक जवाब देने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने का मौका मिलता है। 

Amazon और Flipkart समेत ई-कॉमर्स कंपनियां भी जांच के दायरे में
FSSAI ने ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की है. रेगुलेटर ने Amazon और Flipkart समेत ई-कॉमर्स कंपनियों को 12 नोटिस जारी किए हैं. कार्रवाई के बाद Amazon के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है. इससे संकेत मिलता है कि फूड प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री में भी नियमों का पालन अब पहले से ज्यादा सख्ती से देखा जा रहा है। 

KFC से Domino’s तक, रेस्टोरेंट चेन को नोटिस
फूड सर्विस सेक्टर में भी FSSAI का शिकंजा कसा है. रेगुलेटर के अनुसार KFC, McDonald’s, Pizza Hut, Domino’s और Costa Coffee समेत फूड सर्विस प्रतिष्ठानों को 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं. कार्रवाई के तहत Domino’s के पांच लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं. यानी जांच सिर्फ पैकेट में बिकने वाले सामान तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य उत्पादों और उनसे जुड़े नियमों पर भी निगरानी रखी जा रही है। 

कंपनियों ने शुरू किए सुधारात्मक कदम
FSSAI ने कहा है कि नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने सुधारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिया है. रेगुलेटर की यह कार्रवाई उसकी लगातार चल रही जांच और निगरानी अभियान का हिस्सा है. इसका उद्देश्य खाद्य कंपनियों, ऑनलाइन विक्रेताओं और फूड सर्विस कारोबार को खाद्य सुरक्षा, विज्ञापन और लेबलिंग नियमों के मुताबिक काम करने के लिए बाध्य करना है. आने वाले समय में ऐसी कार्रवाई और तेज हो सकती है। 

वहीं, खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई उत्पाद जब्त भी किए गए हैं. अन्य कंपनियों की बात करें तो Flipkart Minutes और एमेज़न नाऊ को 12 नोटिस भेजे गिए हैं. एमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है. वहीं, Domino’s के 5 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। 

58 इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स की लेबलिंग में भी गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद FSSAI ने उन्हें नोटिस जारी किया है. Domino's, KFC, पिज्ज़ा हट, कोस्टा कॉफी जैसे कई फूड सर्विस आउटलेट्स को नोटिस भेजे गिए हैं. इसके अलावा, प्रोडक्ट में कैलरी की गलत जानकारी देने पर भी नोटिस भेजे गए हैं. FSSAI की यह कार्रवाई सिर्फ एनर्जी ब्रांड और खाद्य प्रतिष्ठानों तक ही सीमित नहीं है. मैरियट, हिल्टन, हयात, रैडिसन, फोर सीजन्स और शांगरी-ला जैसे होटलों के प्रतिष्ठानों को भी नोटिस भेजे गिए हैं। 

FSSAI ने जारी की सूची
एफएसएसएआई ने उन बड़े ब्रांड्स की सूची साझा की, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबाट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मान्स्टर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हेल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, मोंडेलेज इंडिया, कोका-कोला इंडिया, डियाजियो, पेरनोड रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक शामिल हैं।

ई-कॉमर्स कंपनियों को भी नोटिस
एफएसएसएआई ने हाल के महीने में की गई अपनी कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि नियमों के उल्लंघन के कारण उसने कई कंपनियों के उत्पाद जब्त किए हैं। ई-कामर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस भेजे गए हैं।

अमेजन के एक गोदाम का लाइसेंस भी रद कर दिया गया है। केएफसी, मैकडानल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा काफी जैसे फूड सर्विस आउटलेट्स को 30 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। डोमिनोज के पांच लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports