,

ढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

ढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय डिंडोरी  जिला मुख्यालय डिंडोरी के डेम घाट स्थित निषाद राज मंगल भवन में 22 अगस्त 2026 को स्थानीय ढीमर समाज की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर समाजहित…

ढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

ढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

डिंडोरी
 जिला मुख्यालय डिंडोरी के डेम घाट स्थित निषाद राज मंगल भवन में 22 अगस्त 2026 को स्थानीय ढीमर समाज की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर समाजहित के मुद्दों पर चर्चा की और सामाजिक एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट और सशक्त बनाना, समाज के लोगों में जागरूकता लाना तथा सामाजिक कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। उपस्थित समाजजनों ने कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में सामाजिक कार्यों को निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

सामाजिक निमंत्रण की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी तय

बैठक के दौरान सामाजिक कार्यक्रमों एवं निमंत्रण को लेकर लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए वार्डवार जिम्मेदार सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इन सदस्यों की जिम्मेदारी सामाजिक निमंत्रण की व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की रहेगी।
नर्मदा गंज: समारू बर्मन एवं रिंकू बर्मन
शांति नगर: प्रकाश बर्मन एवं धनेश्वर नंदा
गल्ला गोदाम: संतोष बर्मन एवं प्रकाश बर्मन
पुरानी डिंडोरी: बलराम बर्मन एवं हीरालाल बर्मन
मुलैया टोला: पप्पू बर्मन एवं शंभू बर्मन
सुबखार/रहली मोहल्ला: दुर्गेश बर्मन एवं संतोष बर्मन
सर्वसम्मति से पंचों का चयन

बैठक में सामाजिक बैठकों के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान और समाज में आपसी समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से पंचों का भी चयन किया गया। समाजजनों की सहमति से सोनू बर्मन, गनपत बाबू, बुख्खा भाई, दुर्गेश बर्मन एवं रामगोपाल नंदा को निर्विरोध पंच चुना गया।
पंचों के चयन के बाद समाज के उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पंचों का तिलक लगाकर स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की एवं समाज के सामाजिक मुखिया सुशील बर्मन,लल्लू बर्मन ने नवनिर्वाचित पंचों को पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस दौरान समाजजनों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित पंचों को समाजहित में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित समाजजनों ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। बैठक के अंत में समाजहित में लिए गए निर्णयों को सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए आगे भी इसी तरह मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports