,

स्कूल बस पलटते ही मचा हड़कंप! CG में 18 बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17…

स्कूल बस पलटते ही मचा हड़कंप! CG में 18 बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बेमेतरा.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पलट गई।

स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर बस वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। फिलहाल बच्चों के घायल होने की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports