,

सफाई कर्मचारियों की हिरासत पर बवाल! गुस्साए कर्मियों ने सिरसा नगर परिषद को लगाया ताला

सिरसा. जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस की मौजूदगी में पांचों शहराें में सफाई करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार अलसुबह रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, सुबह सिरसा बस स्टैंड के समक्ष सफाई करने के दौरान…

सफाई कर्मचारियों की हिरासत पर बवाल! गुस्साए कर्मियों ने सिरसा नगर परिषद को लगाया ताला

सिरसा.

जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस की मौजूदगी में पांचों शहराें में सफाई करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार अलसुबह रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

वहीं, सुबह सिरसा बस स्टैंड के समक्ष सफाई करने के दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिससे रोषित अन्य कर्मचारियों ने सिरसा नगर परिषद के गेट पर ताला जड़ दिया और कार्यालय में आवाजाही बंद कर दी। शहर के बस स्टैंड डंपिंग प्वाइंट पर सुबह नौ बजे सफाई करने के लिए जेसीबी चलाने का प्रयास शुरू किया तो हड़ताल कर्मचारी उसके आगे खड़े हो गए। इसी दौरान पुलिस ने सख्ती करते हुए करीब 10 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और शहर थाना में पहुंचा दिया। मामले की सूचना अन्य कर्मचारियों को मिली तो उन्होंने नगर परिषद के गेट पर ताला लगा दिया। जिसके पश्चात अन्य सभी कर्मचारी एकत्र होकर शहर थाना के पास पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। उनकी मांगों को मानने की बजाए हिरासत में ले रही है। इसी तरह रानियां में अलसुबह दो बजे पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से सफाई करने का अभियान शुरू किया गया तो हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। जिसके पश्चात पुलिस ने रानियां से करीब 11 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसी तरह से कालांवाली में भी 20 के करीब कर्मचारियों को हिरासत में लेकर सफाई कार्य करवाया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports