,

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, सात ने दर्ज की जीत

रांची झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना रविवार को पूरी हो गई। कार्यकारिणी के चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा है। इसके सदस्यों के नौ पदों में सात पदों पर महिला अधिवक्ताओं ने जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं, पहले तीन स्थान पर भी महिला ही रहीं। कार्यकारिणी के…

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, सात ने दर्ज की जीत

रांची
झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना रविवार को पूरी हो गई। कार्यकारिणी के चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा है। इसके सदस्यों के नौ पदों में सात पदों पर महिला अधिवक्ताओं ने जीत दर्ज की है।

इतना ही नहीं, पहले तीन स्थान पर भी महिला ही रहीं। कार्यकारिणी के चुनाव में कविता कुमारी सर्वाधिक 641 मत प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं। वहीं, शैल लकड़ा 601 मत के साथ दूसरे और प्राची प्रदीप्ति 580 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इस चुनाव में कुमार पवन को 545, अखौरी अविनाश कुमार को 488, तृष्णा सागर को 431, औलिया बेगम को 413, श्रेया सिन्हा को 360 और कहकशा अफशीन को 351 मत मिले। इन सभी को कार्यकारिणी का निर्वाचित सदस्य घोषित किया गया है।

निर्वाची पदाधिकारी लुकेश कुमार ने निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की। एडवोकेट एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष अजीत कुमार ने कार्यकारिणी के सदस्य पद पर जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार एडवोकेट एसोसिएशन की टीम में 50 प्रतिशत महिलाओं ने जीत दर्ज की है।
खबरें और भी

यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाली कविता कुमारी ने कहा कि नए अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। इससे पहले शनिवार को झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे।

पदाधिकारियों के परिणाम के बाद अब कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम भी सामने आ गए हैं। इसके साथ ही एसोसिएशन की नई टीम की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों से अधिवक्ताओं के हित में एसोसिएशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

जीत दर्ज करने वाली पहली जनजातीय बनीं शैल लकड़ा
कार्यकारिणी चुनाव में शैल लकड़ा की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसोसिएशन से जुड़े लोगों के अनुसार, शैल लकड़ा पहली जनजातीय महिला अधिवक्ता हैं, जो झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित हुई हैं। उनकी जीत को अधिवक्ता समुदाय में प्रतिनिधित्व की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports