,

BPSC TRE 4 प्रदर्शन में हाई वोल्टेज ड्रामा! पुलिस ने चलाया वाटर कैनन तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र

पटना. बीपीएससी टीआरई-4 में एकल परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए…

BPSC TRE 4 प्रदर्शन में हाई वोल्टेज ड्रामा! पुलिस ने चलाया वाटर कैनन तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र

पटना.

बीपीएससी टीआरई-4 में एकल परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए छात्रों को पहले सचिवालय और बाद में हवाई अड्डा थाने ले जाया गया।

हालांक‍ि, करीब दो घंटे तक डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। बड़ी संख्या में छात्र डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए।

वाटर कैनन की बौछार के बीच डांस, शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र
डाकबंगला चौराहे पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया। हालांकि, पानी की तेज बौछार के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर डांस करने लगे। प्रदर्शन के बीच एक छात्र ने तो अलग ही अंदाज दिखाया। वाटर कैनन की बौछार के बीच उसने शैंपू लगाकर नहाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह सिर पर शैंपू लगाए पुलिसकर्मियों के सामने जाकर उन्हें चिढ़ाता नजर आया। प्रदर्शन के बीच छात्र की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की हंसी भी छूट गई।

डाकबंगला पर बिगड़े हालात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने और पीछे हटाने का प्रयास किया। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्रदर्शन कारियों की ओर से पथराव भी किया गया। इसमें टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह के चोटिल होने की सूचना है।

प्रदर्शन में छात्रा घायल, अस्पताल में भर्ती
प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के सिर में भी चोट लगी। सिर फटने के बाद उसे इलाज के लिए गार्डिनर रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पुलिस की ओर से लगातार प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया जाता रहा, जबकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। दोपहर बाद तक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डाकबंगला और आसपास के इलाकों में जुटे रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports