,

नेपाल बाढ़ को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क, लापता लोगों के लिए जारी की जानकारी देने की अपील

चंडीगढ़. नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के उन लोगों के संबंध में जानकारी मांगी है, जो नेपाल में इस घटना के बाद से लापता हैं या जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंट्रोल रूम भी बनाया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है…

नेपाल बाढ़ को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क, लापता लोगों के लिए जारी की जानकारी देने की अपील

चंडीगढ़.

नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के उन लोगों के संबंध में जानकारी मांगी है, जो नेपाल में इस घटना के बाद से लापता हैं या जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंट्रोल रूम भी बनाया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास ऐसे किसी चंडीगढ़ निवासी के बारे में जानकारी है तो उपायुक्त कार्यालय के साथ साझा करें। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि लापता व्यक्तियों से संबंधित जानकारी मिलने के बाद उसे संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य लापता लोगों का पता लगाने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करना है। नागरिक लापता व्यक्ति से संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम के नंबर 112 या 0172-2700025 पर दे सकते हैं। इसके अलावा adc-chd@nic.in ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा सकती है।

इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक मोहन सिंह से भी संपर्क किया जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि नेपाल में फंसे अथवा लापता चंडीगढ़ निवासियों के संबंध में समय रहते जानकारी जुटाई जा सके और उनके परिवारों को आवश्यक मदद मिल सके।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed