,

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित

भोपाल  विगत दिनों रीवा जिले में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आए बाढ़ के संकट के दौरान लक्ष्मणबाग स्थित गौशाला जलमग्न हो गई थी। इस विकट स्थिति में अपनी जान की परवाह न करते हुए गौशाला के कर्मचारियों ने तत्परता से काम किया और एक-एक गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। उप मुख्यमंत्री ने गौ…

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित

भोपाल 

विगत दिनों रीवा जिले में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आए बाढ़ के संकट के दौरान लक्ष्मणबाग स्थित गौशाला जलमग्न हो गई थी। इस विकट स्थिति में अपनी जान की परवाह न करते हुए गौशाला के कर्मचारियों ने तत्परता से काम किया और एक-एक गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। उप मुख्यमंत्री ने गौ सेवकों के इस अदम्य साहस और सेवा भाव की सराहना की। उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला के समस्त गौ सेवक कर्मचारियों को सम्मान राशि एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका के समय जब हर व्यक्ति अपनी समस्याओं में व्यस्त था, उस समय इन कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर गायों को मंदिर परिसर के सुरक्षित स्थल पर पहुँचाया। चारों तरफ पानी से घिरे टापू जैसे हालात और घने अंधेरे में भी इन गौ रक्षकों ने पूरी रात बैठकर गायों की सुरक्षा की तथा मानव मात्र के कल्याण का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इनकी इसी अद्वितीय कार्यशैली और निष्ठा के लिए आज इन्हें सम्मानित किया गया है।

सम्मान पाने वालों में गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष  घनश्याम ताम्रकार, गौशाला प्रबंधक  अंकित मिश्रा, डॉ. अनिल मिश्रा,  शिव कुमार गुड्डू,  विशाल सिंह तथा गौशाला के 15 अन्य समर्पित कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर में विधि-विधान से गौ पूजन किया और गायों को गुड़ खिलाया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में भागवत प्रवक्ता पंडित बाला व्यंकटेश शास्त्री, चिरहुलानाथ के प्रमुख सेवक स्वामी गोकर्णाचार्य, डॉ. राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports