,

भीषण बस हादसा! ब्रिज की दीवार से टक्कर के बाद 4 की मौत, साइबर इंस्पेक्टर भी शामिल

 राजगढ़  एमपी के राजगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। एबी रोड पर हुए इस हादसे में अभी तक 4 यात्रियों की मौत की सूचना है। यहां स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। घुमावदार ब्रिज पर बस रगड़ा हुए चली जिससे या​त्री संभल नहीं सके और नीचे गिरते गए। स्लीपर बस से यात्री ब्रिज से…

भीषण बस हादसा! ब्रिज की दीवार से टक्कर के बाद 4 की मौत, साइबर इंस्पेक्टर भी शामिल

 राजगढ़ 
एमपी के राजगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। एबी रोड पर हुए इस हादसे में अभी तक 4 यात्रियों की मौत की सूचना है। यहां स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। घुमावदार ब्रिज पर बस रगड़ा हुए चली जिससे या​त्री संभल नहीं सके और नीचे गिरते गए। स्लीपर बस से यात्री ब्रिज से नीचे गिरते चले गए। कई यात्री घायल भी हुए हैं। सुबह घूमने निकले लोगों के सामने यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से यात्रियों को गिरते देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को भी बुलाया। हालांकि एंबुलेंस कुछ लेट पहुंची।

ब्यावरा के भोपाल बायपास पर स्लीपर कोच बस तिरछी हो गई। बस रगड़ाते हुए चली। 90 डिग्री के घुमावदार ब्रिज पर बस तिरछी होकर रगड़ाती गई। इससे ऊपर सो रहे लोग नीचे गिरते गए।

सुबह घूम रहे लोेगों के सामने यह दुर्घटना घटी। मार्निंग वॉक पर निकले प्रत्यक्षदर्शी एडवीकेट अंकुर राजन ने बताया कि घटना सुबह करीब 7:35 की है। मेरे सामने से बस से 3 यात्री नींद में अपर बर्थ से कांच टूटकर बाहर नीचे की और गिरे। तुरंत सूचना पर भी 30 मिनट तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी, एसडीम गोविंद दुबे मौके पर पहुंच गए
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी, एसडीम गोविंद दुबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना। हादसे की भयावहता यह है कि नींद में लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिरकार हुआ क्या है! अपर बर्थ से यात्री सीधे नीचे गिर गए।

कइे यात्री और महिला व बच्चे बदहवास से हो गए
रक्षाबंधन पर हुए इस बस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। सभी यात्री पर्व मनाने के लिए अपने अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। कइे यात्री और महिला व बच्चे बदहवास से हो गए। इधर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। अनेक पुलिसकर्मी भी घायलों की मदद करते दिखाई दिए। चिकित्सकों और स्टाफ नर्स आदि ने प्राथमिकता से उनका उपचार ​करना प्रारंभ किया। घायल यात्रियों के परिजनों को मोबाइल कर हादसे की जानकारी दी गई है। कुछ परिजन अस्पताल भी आ चुके हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports