,

मैट्रिक-इंटर में फेल विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, कमजोर विषयों में मुफ्त कोचिंग

पटना  मैट्रिक व इंटर परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को इसी वर्ष से बिहार सरकार मुफ्त कोचिंग कराएगी। उन्हें फिर से परीक्षा में बैठने को तैयार किया जाएगा। विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम ऐसे विद्यार्थियों को मुफ्त में मार्गदर्शन करेगी।  अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए प्रमंडलवार आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जिस विषय…

मैट्रिक-इंटर में फेल विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, कमजोर विषयों में मुफ्त कोचिंग

पटना
 मैट्रिक व इंटर परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को इसी वर्ष से बिहार सरकार मुफ्त कोचिंग कराएगी। उन्हें फिर से परीक्षा में बैठने को तैयार किया जाएगा। विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम ऐसे विद्यार्थियों को मुफ्त में मार्गदर्शन करेगी। 

अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए प्रमंडलवार आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जिस विषय में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए उस विषय में उन्हें विशेष रूप से कोचिंग मिलेगी।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे एक-एक विद्यार्थियों पर उन्हें पिछली परीक्षा में आए नंबर के हिसाब से नजर रहेगी। अभिभावकों को कहा जाएगा कि वे बच्चों को इस व्यवस्था से जोड़कर परीक्षा के लि्ए फिर से तैयार करें।

फेल हुए विद्यार्थियों के लिए एक ही स्थान पर कोचिंग
शिक्षा विभाग से अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उनके विद्यालय के करीब ही कोचिंग की व्यवस्था करा रहा है। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए एक ही केंद्र पर इस तरह की व्यवस्था होगी। इसके अलावा ऑनलाइन व्यवस्था के तहत भी उन्हें आने वाली परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

सभी विषयों के अंक पर विद्यार्थियों के लिए बनेगी व्यवस्था
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित विद्यार्थी को कौन विषय में कितने अंक आए और जिस विषय में वह फेल हुआ उसके अंक का आकलन कर उसके कोचिंग की व्यवस्था तय होगी। उस विषय में संबंधित विद्यार्थी पर अधिक मेहनत की जाएगी जिसमे वह अपेक्षाकृत कमजोर है।

शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराया जाएगा
कोचिंग में विशेषज्ञों द्वारा संबंधित विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराया जाए इस व्यवस्था को भी आगे बढ़ाने की तैयारी है। कोचिंग के क्रम में छोटे-छोटे टेस्ट भी होंगे।

इसके माध्यम से यह आकलन होगा कि विद्यार्थी परीक्षा के लिए किस स्तर तक तैयार है। विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा यह फीड बैक भी लिया जाएगा कि कोचिंग का संचालन नियमित रूप से हो रहा या नहीं

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports