,

चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, पंजाब में आज बारिश की संभावना; राज्य में 32% कम हुई बारिश

चंडीगढ़  पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश कम होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 30 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश…

चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, पंजाब में आज बारिश की संभावना; राज्य में 32% कम हुई बारिश

चंडीगढ़ 

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश कम होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 30 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं चंडीगढ़ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 37.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अभी तक 32 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।

पठानकोट व रोपड़ में बारिश दर्ज
पिछले तीन दिनों से पंजाब में ज्यादातर जगहों पर बारिश बहुत कम हुई है। इससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को पठानकोट और रोपड़ में 1-1 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि अमृतसर में भी बारिश हुई, लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं हो सकी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 33.1 से 37.9 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम रहेगा उमस भरा
अमृतसर से मानसून ट्रफ गुजर रही है, जबकि उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के असर से वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बारिश के आसार हैं, लेकिन फिलहाल पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम गर्म, उमस भरा और आंशिक रूप से बादल वाला रहने की संभावना है।

70 प्रतिशत बिजली खरीद रहा है पंजाब
पंजाब में गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिन में बिजली की मांग 15,071 मेगावाट तक पहुंच रही है। इसमें से पंजाब करीब 4,502 मेगावाट बिजली खुद पैदा कर रहा है, जबकि करीब 10,569 मेगावाट बिजली बाहर से, यानी केंद्र के ग्रिड से ले रहा है। आसान शब्दों में कहे तो राज्य अपनी जरूरत की करीब 30% बिजली खुद बना रहा है, जबकि करीब 70% बिजली बाहर से ले रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports