,

राजनाथ सिंह बोले- केंद्र और यूपी सरकार की सोच एक दिशा में, कई गुना बढ़ी विकास की रफ्तार

लखनऊ  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ को सौ करोड़ से अधिक रुपयों की सौगात दी। राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं का शिलान्यास किया। दिलकुशा ग्राउंड पर आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लखनऊ की ऐतिहासिक धरती पर एक साथ अनेक योजनाओं का…

राजनाथ सिंह बोले- केंद्र और यूपी सरकार की सोच एक दिशा में, कई गुना बढ़ी विकास की रफ्तार

लखनऊ
 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ को सौ करोड़ से अधिक रुपयों की सौगात दी। राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं का शिलान्यास किया।

दिलकुशा ग्राउंड पर आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लखनऊ की ऐतिहासिक धरती पर एक साथ अनेक योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। लखनऊ की गति और प्रगति को पूरे यूपी से जोड़कर देखता हूं। यदि यहां के किसी प्रतिनिधि ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ये काम होना चाहिए, उन्होंने दिल खोलकर काम किया है। केंद्र और राज्य सरकार की सोच एक दिशा में चलती है तो विकास की गति कई गुणा बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि यह 12 परियोजनाएं एक संकल्प हैं। आज भारत विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज से दस से 12 वर्षों पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को इतनी गंभीरता से नहीं लेते थे, आज विश्व कान खोलकर सुनता है। विकसित भारत की यात्रा बड़े शहरों से शुरू होकर हर मुहल्ले तक पहुंचना चाहिए। समय बदलता है, शहर बदलते है और जरूरत बदलते हैं इसलिए नियम बदलते रहते हैं।

लखनऊ सहित देश भर में बिल्डिंग बाइलाज बदल दिया है। अब ज्यादा ऊंचाई के मकान बन सकते हैं। बदलाव केवल इमारतों से नहीं हमारी पहचान में भी होता है।लखनऊ छांवनी परिषद ने पांच बाजार के नाम बदल दिया है। नाम बदलना केवल बोर्ड बदलना मात्र नहीं है। यह स्मृति को बदलना जैसा होता है। कोई ऊदा देवी बाजार का नाम सुनेगा तो उनके बलिदान को याद करेगा।

आधुनिक मिसाइल ब्रह्मोस का केंद्र भी लखनऊ : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने अपनी एक नई यात्रा सुरक्षा और सुशासन की तय की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज से 20 वर्ष पहले रेलवे स्टेशन पर एक बोर्ड लगा होता था मुस्कुराइये आप लखनऊ में हैं। शंकरी गलियां, जाम और गंदगी को देखकर रोने का मन करता था। लखनऊ में आज सकरी गलियां भी हैं तो आउटर रिंग रोड भी है। ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइल का केंद्र भी लखनऊ बना है।

उन्होंने कहा कि यूनेस्को ने लखनऊ के कुजीन को मान्यता दी है। अटल जी के सपनों को साकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन से हो रहा है। हम इस वर्ष के अंत तक गोमती नदी को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने में सफल होंगे। बदलते विश्व परिवेश में लखनऊ में जिन सुविधाओं की आवश्यकता थी, वो आज निरंतर प्राप्त हो रही है। पिछले नौ वर्ष के अंदर हमने उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है, 2017 से उत्तर प्रदेश की पहचान का संकट था, पहले अराजकता थी, उपद्रव था, अभाव था, आज उत्तर प्रदेश इकोनामी का ग्रोथ रेट का इंजन बन गया है।

यूपी के पास 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे का नेटवर्क 
देश की 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे का नेटवर्क यूपी के पास है, सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और मेट्रो यूपी में है। देश की पहली रैपिड रेल और वाटर वे यूपी में प्रारंभ हुआ है।हमारे पास 17 घरेलू और पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। देश में सैनिक स्कूल की शुरुआत यूपी से प्रारंभ हुई थी, आज यूपी के अंदर कई सैनिक स्कूल भावी अधिकारी तैयार कर रही है। अब छावनी परिषद को किसी तरह के फंड की कमी नहीं होगी। लखनऊ की छावनी परिषद आदर्श बनेगी, इज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

बाहर से आने वाले देखते हैं लखनऊ का विकास : ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी का लखनऊ को संवारने का सपना राजनाथ सिंह जी पूरा कर रहे हैं। लखनऊ का विकास बाहर से आने वाले लोग देखते हैं। छावनी में आयोजित 100.92 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार का पहला दायित्व अपने नागरिकों की रक्षा करना। जब दुश्मन की गोली आती है और उसका जवाब गोले से देने का आदेश हमारे चीफ ने दिया होता है, तो आंतरिक सुरक्षा और मजबूत होती है। बागपत में आर्म्ड फोर्स में चयन की तैयारी का प्रयोग सफल हुआ है, 65 प्रतिशत बच्चों का चयन हुआ है। इसे लखनऊ में भी शुरू करेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports