,

उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री श्रवण कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

मेरठ  जनता दल यूनाइटेड (JDU) उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आज मेरठ जनपद के खंडोली गांव में मेरठ मंडल सम्मेलन एवं स्वागत-अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री, JDU विधायक दल के नेता एवं…

उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री श्रवण कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

मेरठ

 जनता दल यूनाइटेड (JDU) उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आज मेरठ जनपद के खंडोली गांव में मेरठ मंडल सम्मेलन एवं स्वागत-अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री, JDU विधायक दल के नेता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी  श्रवण कुमार जी तथा जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  अनूप सिंह पटेल जी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा प्रदेश अध्यक्ष  प्रशांत कुमार सिंह जी का भी स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए गए तथा भगवान राम के साथ बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान मुद्रा में विराजमान भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला अध्यक्ष चौधरी रियाजुद्दीन एडवोकेट जी ने किया। सम्मेलन में मेरठ मंडल प्रभारी  कुशवाहा जी, प्रदेश सचिव एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी  कपिल देव जैन जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष  प्रशांत कुमार सिंह जी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह जी सहित विभिन्न जनपदों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“जिला अध्यक्षों के हाथ मजबूत करें और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाएं” — श्रवण कुमार

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए JDU के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री  श्रवण कुमार जी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ मजबूती से खड़े हों तथा पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि बिहार में माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, सुशासन, विकास एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। बिहार सरकार द्वारा लिए गए जनहितकारी एवं सामाजिक सुधार से जुड़े निर्णयों को जनता तक पहुंचाना JDU कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

 श्रवण कुमार जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। यदि पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया जाता है तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर JDU अपने प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की घोषणा का इंतजार किए बिना अभी से संगठन निर्माण में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

“एक बूथ–10 यूथ” से मजबूत होगा संगठन — अनूप सिंह पटेल

JDU उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  अनूप सिंह पटेल जी ने जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में “एक बूथ–10 यूथ” अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए और प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला अध्यक्ष अपने-अपने जनपदों में संगठन का विस्तार करते हुए विधानसभा, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां प्रदान करें। संगठन को मजबूत, अनुशासित एवं सक्रिय बनाकर JDU को उत्तर प्रदेश में एक प्रभावी राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

मेरठ में संगठन विस्तार का जिला अध्यक्ष ने दिया भरोसा

मेरठ जिला अध्यक्ष चौधरी रियाजुद्दीन एडवोकेट जी ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि मेरठ जनपद में JDU के संगठन को गांव-गांव एवं बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा तथा संभावित विधानसभा क्षेत्रों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं संगठनात्मक तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

सहारनपुर टीम की भी रही सक्रिय सहभागिता

मेरठ के खंडोली में आयोजित सम्मेलन में JDU जिला सहारनपुर के जिला अध्यक्ष  अहसान अली जी के नेतृत्व में सहारनपुर की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जिला सहारनपुर के अध्यक्ष चौधरी मेहरबान जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सहारनपुर टीम की सक्रिय भागीदारी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक समन्वय एवं विस्तार की दिशा में पार्टी की बढ़ती सक्रियता का संदेश दिया।

2027 के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में उत्साहपूर्वक नारे लगाए तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

मेरठ मंडल सम्मेलन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड की संगठनात्मक सक्रियता, विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की गंभीरता एवं रणनीतिक दिशा को स्पष्ट रूप से सामने रखा।

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports