,

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर प्रहार, बोले- केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में कर रही नाटक

भोपाल  नर्मदा घाटी के बांध कांग्रेस ने अटकाए, अब केन- बेतवा नदी जोड़ो प्रोजेक्ट में नाटक कर रही है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां के किसानों के साथ अन्याय किया। उसने नर्मदा नदी के माध्यम से जनकल्याण को प्राथमिकता नहीं दी। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्री कहते थे कि नर्मदा नदी नीचे हैं, मालवांचल…

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर प्रहार, बोले- केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में कर रही नाटक

भोपाल
 नर्मदा घाटी के बांध कांग्रेस ने अटकाए, अब केन- बेतवा नदी जोड़ो प्रोजेक्ट में नाटक कर रही है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां के किसानों के साथ अन्याय किया। उसने नर्मदा नदी के माध्यम से जनकल्याण को प्राथमिकता नहीं दी। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्री कहते थे कि नर्मदा नदी नीचे हैं, मालवांचल ऊपर, तो पानी वहां तक कैसे पहुंचेगा? अब देख लीजिए हमने कर दिखाया। उज्जैन-इंदौर से लेकर पूरा मालवा अंचल नर्मदा जल का उपयोग कर रहा है। किसानों के खेत में पानी पहुंचा और पेयजल संकट का भी समाधान हुआ है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बातचीत में कही।

कांग्रेस और उसके सहयोगी केवल झूठ बोलते हैं
लाड़ली बहना जैसी योजना अब चुनौती बनती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष अधिक राशि देने की घोषणा कर रहा है?

इसके जवाब में डा. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस हो या उसके सहयोगी दल, जब बोले तब झूठ ही बोले। वर्ष 2003 तक प्रदेश में कांग्रेस ने राज किया लेकिन गरीबी दूर करने पर सोचा भी नहीं। कांग्रेस चुनावी वादे करके पलट जाती है। इसके विपरीत देखिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के दुश्मनों को उनके घर में भी नहीं छोड़ेंगे तो सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक की। देश में अब आतंकी घटनाएं बंद हो गई हैं। कांग्रेस के राज में हमेशा दंगे होते थे। इकानामी पूरी बदल गई है। भाजपा की कथनी और करनी का उदाहरण भव्य श्रीराम मंदिर है, जिसका हिंदू- मुस्लिम सभी ने स्वागत किया।

राजनीति में न आता तो शिक्षक बनता
डा. मोहन यादव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्हें बच्चों के बीच जाकर लगता है कि मैं भविष्य के मध्य प्रदेश से संवाद कर रहा हूं। राजनीति में नहीं आता तो शिक्षा के क्षेत्र में काम करना निश्चित रूप से मुझे अच्छा लगता।

कांग्रेस ने 55 वर्ष में मात्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर रकबे को सिंचित बनाया
सिंचाई सुविधाओं से जुड़े प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 55 वर्ष राज करके भी कांग्रेस ने प्रदेश के हित में कुछ नहीं किया। वर्ष 2003 तक मध्य प्रदेश में मात्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर रकबा ही सिंचित था, इसे भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने वर्ष 2023 तक 40 लाख हेक्टेयर और अब उनके कार्यकाल में 67 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा दिया है।

मध्य प्रदेश की समृद्धि के लिए गुजरात माडल पर कर रहे काम
डा. मोहन यादव कहते हैं कि मामला वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने का हो या प्रदेश के विकास की रूपरेखा का, हम सभी क्षेत्रों में समान रूप से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यही काम गुजरात में किया था। औद्योगिकीकरण से राज्य की समृद्धि का रास्ता उन्होंने ही दिखाया। नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंचाकर गुजरात में क्रांति लाई। सरलीकृत, पारदर्शी और त्वरित गति से काम करने का ही परिणाम है कि हमारे राज्य में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है।

भूमि और अन्य सहूलियत पाकर निवेशक पीछे हट जाते हैं, इस प्रश्न के जवाब में डा. मोहन यादव ने कहा कि भूमि पूजन से लेकर लोकार्पण तक सभी काम इंटरनेट मीडिया पर दिख जाते हैं। हमारे आसपास समुद्र नहीं हैं। कोई पोर्ट नहीं है फिर भी हमारा निर्यात 76 हजार करोड़ रुपए को पार कर गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports