,

बहराइच से नेपाल कनेक्टिविटी मजबूत, CM योगी बोले- रेलवे से बढ़ेगा व्यापार और पर्यटन

बहराइच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन नेपालगंज से वाराणसी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा चार नई ट्रेनों के संचालन का शुभारंभ किया। बहराइच सांसद आनंद गोंड ट्रेन में सवार होकर बहराइच के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों का लोकार्पण कार्यक्रम सपने साकार करने…

बहराइच से नेपाल कनेक्टिविटी मजबूत, CM योगी बोले- रेलवे से बढ़ेगा व्यापार और पर्यटन

बहराइच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन नेपालगंज से वाराणसी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा चार नई ट्रेनों के संचालन का शुभारंभ किया। बहराइच सांसद आनंद गोंड ट्रेन में सवार होकर बहराइच के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों का लोकार्पण कार्यक्रम सपने साकार करने जैसा है। मित्र राष्ट्र नेपाल की वर्तमान त्रासदी के प्रति संवेदना व्यक्त करने का अवसर है। मित्र देश समेत कई देशों के लोगों को आपदा का शिकार होना पड़ा। सबसे पहले नेपाल के त्रासदी में अपनी परिवार के सदस्यों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सुखदुख में हम सब साथ मिलकर चलेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से मित्र राष्ट्र नहीं हैं। हमारी सांझी सांस्कृतिक विरासत है। उस भगवान पशुपति नाथ से लेकर काशी विश्वनाथ तक, गोरखा से गोरखपुर तक, जनकपुर से लेकर अयोध्या तक आज ही देश के अंदर अस्मरण करते हैं। इस सांझी विरासत का आदर भी करते हैं। इलाके के लिए दशकों से सपने देखने के लिए लालायित थे, पीढ़ियां चली गईं। आज उस सपने को साकार करते हुए नई पीढ़ियां देख रही हैं।

आजादी के बाद भी महाराजा सुहेलदेव याद नहीं आए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच-नानपारा-नेपालगंजरोड आजादी देश की सत्ता संचालन बहराइच करता था। सुहेलदेव एक हजार वर्ष पहले उन्होंने विदेशी आक्रांता को मिट्टी में मिलाने का काम किया था। विदेशी आकांताओं से धरती को मुक्त कराया था। आजादी के बाद भी महाराजा सुहेलदेव को स्मृति नहीं किया। सलार मसऊद के नाम पर मेले व उर्स लगवाकर अपमानित करने का काम किया जाता था। आज विदेशी आक्रांता के नाम पर कोई आयोजन नहीं हो रहा है, लेकिन महाराजा सुहेलदेव का मेला लग रहा है। देश व दुनिया से श्रद्धालु आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र ही विकास से वंचित रह गया। मीटर गेज में विकास किया गया, नेपाल की कनेक्टविटी नहीं हो पाई गई। मीटरगेज लाइन पूर्व की सरकारों की देन है। बार्डर क्षेत्र उनके लिए भले ही अंतिम क्षोर रहा हो, हमारे लिए बहराइच का क्षेत्र का रुपईडीहा भारत का प्रवेश द्वार रहा है।
बहराइच से नानपारा और नेपालगंजरोड ब्राड गेज लाइन को लोकार्पण कराया। रुपईडीहा को जोड़ने का काम कर रहा है। इन ट्रेन सेवा के कारण इलाके की कनेक्टिविटी होती है तो वह हमें गति देता है जब गति एक सकारात्मक दिशा अपने गंतव्य की ओर से बढृती है तो प्रगति का आधार बनती है। केवल रेलवे ही नहीं है बल्कि भारत व नेपाल के सांस्कृतिक संसाधनों को मजबूती प्रदान करेगी।

जिन चार अन्य रेल की घोषणा की है सुरक्षा और सुविधा के लिए ही नहीं पूरे क्षेत्र के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। व्यपार, पर्यटन, कृषि को नया आयाम मिलेगा। कतर्निया इको टूरिज्म तक की पहुंच को और आसान करेगा। अयोध्या, वाराणसी व गोरखपुर को जोड़ने का काम करेगा। सामाजिक और आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका होगी। बहराइच व खलीलाबाद के बीच नई रेल लाइन बिछ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारं माफिया पालते थे, आज मेडिकल कालेज बन रहे हैं। इलाकों में जेई का कहर ढाता था और मासूम बच्चे जान गंवाते थे। अज्ञात बीमारी बताकर बीती सरकार उस फाइल बंद कर देती थी। हमने आंखें नहीं फेरी, धूल नहीं झोंका, बीमारी आज के समय में अज्ञात नहीं हो सकती है। यूपी माफिया समाप्त हुआ है तो जेई बीमारी समाप्त हो गई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports