,

‘हिंदू गंगाजल और मुस्लिम कुरान की शपथ लें’, पूर्व IAS नियाज खान ने उम्मीदवारों को लेकर रखी मांग

भोपाल  मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान काफी चर्चित रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद भी वह बेबाकी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हैं। अब उन्होंने चुनावों में जीत के बाद पलट जाने वाले उम्मीदवारों को लेकर बड़ी मांग की है। धर्म के आधार पर दिलाएं शपथ पूर्व आईएएस अधिकारी…

‘हिंदू गंगाजल और मुस्लिम कुरान की शपथ लें’, पूर्व IAS नियाज खान ने उम्मीदवारों को लेकर रखी मांग

भोपाल
 मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान काफी चर्चित रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद भी वह बेबाकी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हैं। अब उन्होंने चुनावों में जीत के बाद पलट जाने वाले उम्मीदवारों को लेकर बड़ी मांग की है।

धर्म के आधार पर दिलाएं शपथ
पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान ने एक्स पर लिखा है कि चुनाव लड़ने वालों से धर्म के आधार पर शपथ लेने पर ही टिकट दिया जाना चाहिए। हिंदुओं को गंगा जल और बच्चों की शपथ, मुस्लिम को कुरान और बच्चों की शपथ दिलानी चाहिए कि वे चुनाव जीतने के बाद बिकेंगे नहीं न लालच में आयेंगे।

वीडियो रिलीज किया जाए
नियाज खान ने मांग की है कि शपथ लेते हुए उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया जाए। चुनाव में जीत के बाद अगर वह आगे चलकर पलटते हैं या बिकते हैं, उसका वीडियो रिलीज किया जाना चाहिए।

ब्राह्मणों के पास अहंकार के अलावा कुछ नहीं
इससे एक दिन पहले भी पूर्व आईएएस नियाज खान ने टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सितंबर को एक्स पर लिखा था कि लोकतंत्र में ब्राह्मणों और क्षत्रियों के पास अहंकार के अलावा कुछ नहीं है। न वोट की ताकत है और न कोई अहमियत है।

12 नोवेल लिख चुके हैं नियाज खान
वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान लेखक भी हैं। वह अंग्रेजी में 12 नोवेल लिख चुके हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चा द ग्रेट ब्राह्मण पर हुई है। वह अक्टूबर 2025 में सरकारी सेवा से रिटायर हुए हैं।

सामाजिक मुद्दों पर रखते हैं राय
वह सामाजिक मुद्दों पर लगातार अपनी राय रखते रहते हैं। इसकी वजह से कई बार विवाद की भी स्थिति बन जाती है। उन्होंने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि हिंदू बहुल इलाकों में मुस्लिम आईएएस और आईपीएस को घर नहीं मिलता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports