,

Ludhiana Passport Fraud: दूसरे के दस्तावेजों पर बनवाए 2 पासपोर्ट, विदेश तक की यात्राएं

लुधियाना. किसी अन्य व्यक्ति के निजी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी पहचान के आधार पर पासपोर्ट जारी करवाने और उन पर धड़ल्ले से विदेश यात्राएं करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने शिकायतकर्ता के पहचान पत्रों, उसके माता-पिता और यहां तक कि उसकी पत्नी के नाम का भी दुरुपयोग…

Ludhiana Passport Fraud: दूसरे के दस्तावेजों पर बनवाए 2 पासपोर्ट, विदेश तक की यात्राएं

लुधियाना.

किसी अन्य व्यक्ति के निजी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी पहचान के आधार पर पासपोर्ट जारी करवाने और उन पर धड़ल्ले से विदेश यात्राएं करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

शातिर आरोपी ने शिकायतकर्ता के पहचान पत्रों, उसके माता-पिता और यहां तक कि उसकी पत्नी के नाम का भी दुरुपयोग कर अपने लिए 2-2 पासपोर्ट बनवा लिए और विदेश की उड़ानें भरता रहा। 

पहले 1998 में जारी करवाया पासपोर्ट 
शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह द्वारा दी गई दरखास्त की गहन पुलिस पड़ताल के बाद आरोपी मक्खन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में खुलासा किया कि आरोपी मक्खन सिंह ने उसके मूल पहचान दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया। आरोपी ने इन दस्तावेजों के आधार पर 11 नवंबर 1998 को अपने नाम पर एक पासपोर्ट (नंबर: A 6577757) जारी करवा लिया, जिसकी वैधता अवधि 10 नवंबर 2008 तक थी। आरोपी की जालसाजी यहीं नहीं रुकी। पहले पासपोर्ट की म्याद खत्म होने के बाद उसने उसी पुराने पासपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर एक और नया पासपोर्ट बनवा लिया।

दस्तावेजों पर खुद की पगड़ी वाली फोटो लगाकर की जालसाजी,
इस नए पासपोर्ट में आरोपी ने न केवल शिकायतकर्ता के नाम का दुरुपयोग किया, बल्कि शिकायतकर्ता के माता-पिता और उसकी पत्नी के नाम को भी अपने दस्तावेजों में गैर-कानूनी ढंग से इस्तेमाल किया। हैरानी की बात यह है कि सारे कागजात और पारिवारिक विवरण शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह के थे, लेकिन पासपोर्ट पर आरोपी मक्खन सिंह ने अपनी खुद की पगड़ी वाली फोटो लगाई, जो पासपोर्ट पर साफ दिखाई दे रही है। इस जाली पहचान और फर्जी पासपोर्ट के दम पर आरोपी कई बार विदेश यात्राएं भी कर चुका है।

शिकायतकर्ता को जब इस गंभीर जालसाजी की भनक लगी, तो उसने तुरंत पुलिस के समक्ष गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी मक्खन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पासपोर्टों का आधिकारिक रिकॉर्ड और इमिग्रेशन हिस्ट्री जुटाने के लिए संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क साध रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर आगे की गहन पूछताछ की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports