छोटे शहरों को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, FLY91 ने दिए 40 ATR विमानों के ऑर्डर; फ्लीट 60 पार करने का प्लान

 नई दिल्ली भारत की नई नवेली रीजनल एयरलाइन FLY91 ने करीब $1 बिलियन (₹9,500 करोड़) में 40 नए ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों का ऑर्डर दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह किसी रीजनल कैरियर की ओर से ATR विमानों का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है. एयरलाइन के लिए इसे विस्तार की दिशा में बड़ा…

छोटे शहरों को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, FLY91 ने दिए 40 ATR विमानों के ऑर्डर; फ्लीट 60 पार करने का प्लान

 नई दिल्ली
भारत की नई नवेली रीजनल एयरलाइन FLY91 ने करीब $1 बिलियन (₹9,500 करोड़) में 40 नए ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों का ऑर्डर दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह किसी रीजनल कैरियर की ओर से ATR विमानों का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है. एयरलाइन के लिए इसे विस्तार की दिशा में बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है. ATR फ्रेंच-इटैलियन एयरोस्पेस कंपनियों Airbus और Leonardo का जॉइंट वेंचर है, जो रीजनल टर्बोप्रॉप एयरक्राफ्ट बनाता है। 

FLY91 को उड़ान शुरू किए दो साल से ज्यादा समय हो चुका है. फिलहाल कंपनी के बेड़े में 6 ATR 72-600 विमान हैं और वह हर हफ्ते 280 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है. नए विमानों के साथ एयरलाइन अपने नेटवर्क और फ्लीट को बड़े स्तर पर विस्तार देने की तैयारी में है. कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में 60 से ज्यादा विमानों का बेड़ा तैयार करना है। 

2027 के आखिर से शुरू होगी डिलीवरी

FLY91 के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO मनोज चाको ने बताया कि नए विमानों की डिलीवरी 2027 के आखिर से शुरू होने की उम्मीद है. सभी 40 विमानों की डिलीवरी 2032 तक पूरी करने का लक्ष्य है. कंपनी का कहना है कि नए विमानों के जरिए उसे देश में अपना रीजनल नेटवर्क बढ़ाने का स्केल मिलेगा. इससे उन शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने में मदद मिलेगी, जहां अभी हवाई सेवाएं या तो उपलब्ध नहीं हैं या सीमित हैं. FLY91 के चेयरमैन हर्ष राघवन के मुताबिक, 40 विमानों का यह एयरलाइन के लिए एक अहम माइलस्टोन है। 

₹250 करोड़ जुटाने की तैयारी में FLY91
विमानों के बेड़े को बढ़ाने के साथ FLY91 पूंजी जुटाने की प्रक्रिया में भी है. एयरलाइन के सीईओ मनोज चाको के मुताबिक, कंपनी करीब ₹250 करोड़ जुटाने की तैयारी कर रही है. इसमें से 25% फंडिंग पहले ही पूरी हो चुकी है. कंपनी के विस्तार प्लान में नए विमान, ज्यादा रूट और मौजूदा नेटवर्क को मजबूत करना शामिल है. ऐसे में आने वाले समय में एयरलाइन की फंडिंग और फ्लीट विस्तार दोनों पर नजर रहेगी। 

साइनिंग सेरेमनी में मंत्री नायडू थे मौजूद
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ऑर्डर साइनिंग सेरेमनी में यूनियन सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में ATR की CEO नताली टार्नौड लॉडे और चीफ कमर्शियल ऑफिसर एलेक्सिस विडाल, FLY91 के चेयरमैन हर्ष राघवन और सीईओ मनोज चाको शामिल हुए। 

समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि भारत अपने एविएशन नेटवर्क को तेजी से विस्तार दे रहा है और देश में विमानों के निर्माण की दिशा में भी प्रयास जारी हैं. उन्होंने ATR से भारत में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा और सरकार की ओर से सहयोग का भरोसा दिया. नायडू ने भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सिविल एविएशन मार्केट में से एक बताया. उन्होंने कहा कि सरकार अगले 10 वर्षों में देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed