,

मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक राकेश कुमार कुशवाह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का एक और अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में निज सहायक के पद पर पदस्थ  राकेश कुमार कुशवाह ने अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। जबलपुर में 20 से 26…

मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक राकेश कुमार कुशवाह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का एक और अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में निज सहायक के पद पर पदस्थ  राकेश कुमार कुशवाह ने अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

जबलपुर में 20 से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित 13वीं एमपी स्टेट गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता-एनआर में  राकेश कुमार कुशवाह ने 10 मीटर पिस्टल (NR) मास्टर मेन इंडिविजुअल स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।  राकेश कुमार कुशवाह ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।

 कुशवाह पुलिस विभाग के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में निज सहायक के रूप में शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यालयीन कार्यों की व्यस्तता के साथ निशानेबाजी में निरंतर अभ्यास कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करना उनकी प्रतिबद्धता और लगन को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश पुलिस की खेल प्रतिभा को सामने लाती है, बल्कि पुलिस विभाग के उन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपनी नियमित शासकीय सेवाओं के साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports