सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बकाया DA की 2 किश्तें और 15% बढ़ेगी पेंशन; लीव एनकैशमेंट भी

हैदराबाद  त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है.आंध्र प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है.मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी मांगों को पूरा करते हुए  उन्हें बड़ा तोहफा दिया है.12वें पे रिवीजन कमीशन (PRC) के गठन से लेकर…

सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बकाया DA की 2 किश्तें और 15% बढ़ेगी पेंशन; लीव एनकैशमेंट भी

हैदराबाद 

त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है.आंध्र प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है.मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी मांगों को पूरा करते हुए  उन्हें बड़ा तोहफा दिया है.12वें पे रिवीजन कमीशन (PRC) के गठन से लेकर 1 अक्टूबर की सैलरी में 2 किश्तों का बकाया महंगाई भत्ता ( DA), सरेंडर लीव कैश और बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए 15% तक पेंशन बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। 

सरकार के इन फैसलों से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.जानिए सैलरी और पेंशन को लेकर लिए गए इस फैसले का फायदा आपको कब से मिलने जा रहा है…

12वें पे रिवीजन कमीशन को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने 12वें वेतन आयोग (PRC) के गठन को मंजूरी दे दी है. यह कमीशन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और दूसरे भत्तों की समीक्षा करेगा.कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, यह कमीशन 1 जुलाई 2023 से बनना था. अब इसके गठन का ऐलान होने से कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है.हालांकि, अभी नई सैलरी कितनी बढ़ेगी, इसका ऐलान नहीं हुआ है. इसके लिए कमीशन की सिफारिशों का इंतजार करना होगा। 

1 अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा 2 किश्तों का DA
सरकार ने दो लंबित महंगाई भत्ते की किश्तें जारी करने का फैसला किया है. इनका भुगतान 1 अक्टूबर 2026 की सैलरी के साथ किया जाएगा.ये दोनों किश्तें 1 जुलाई 2024 और 1 जनवरी 2025 से बकाया हैं. यानी कर्मचारियों को एक साथ इन दोनों किश्तों का  DA मिलेगा। 

पेंशनर्स को भी इन दोनों किश्तों का लाभ मिलेगा. इससे उनकी पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी. हालांकि, हर कर्मचारी या पेंशनर को मिलने वाली रकम उसकी मौजूदा सैलरी या पेंशन के अनुसार अलग-अलग होगी। 

2022 की सरेंडर लीव का पैसा कब मिलेगा?
कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार ने 2022 की बची हुई सरेंडर लीव का पैसा संक्रांति तक देने का ऐलान किया है.सरेंडर लीव का मतलब है कि कर्मचारी अपनी छुट्टी नहीं लेते. इसके बदले उन्हें छुट्टी के पैसे मिलते हैं. इसे लीव एनकैशमेंट भी कहा जाता है.सिविल कर्मचारियों को हर साल एक सरेंडर लीव मिलेगी. वहीं, पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी को देखते हुए दो सरेंडर लीव मिलेंगी.इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों को एक अतिरिक्त सरेंडर लीव का पैसा आने वाले दशहरा के आसपास दिया जाएगा। 

बुजुर्ग पेंशनर्स को 15% तक ज्यादा पेंशन
पेंशनर्स के लिए भी बड़ा ऐलान हुआ है. सरकार ने एक्स्ट्रा पेंशन की सुविधा जनवरी 2027 से फिर शुरू करने का फैसला किया है.इसके तहत 70 साल से अधिक उम्र वाले पेंशनर्स को 10% अतिरिक्त पेंशन मिलेगी. वहीं, 75 साल से अधिक उम्र वालों को 15% अतिरिक्त पेंशन मिलेगी.यह बढ़ोतरी मौजूदा पेंशन के आधार पर होगी. यानी पात्र पेंशनर्स को अपनी वर्तमान पेंशन के ऊपर अतिरिक्त रकम मिलेगी। 

कर्मचारी स्वास्थ्य योजना में भी सुधार
सरकार ने कर्मचारी स्वास्थ्य योजना यानी EHS को बेहतर बनाने का भी फैसला लिया है.इसके तहत सरकार हर महीने NTR वैद्य सेवा ट्रस्ट को नियमित भुगतान करेगी. इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य योजना को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी। 

सरकार पर ₹2,880 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
इन सभी फैसलों से राज्य सरकार पर हर साल करीब ₹2,880 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा.सरकार का कहना है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए ये फैसले लिए गए हैं. वहीं, कर्मचारी संगठनों ने भी इन घोषणाओं का स्वागत किया है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed