,

मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तीव्र गति से करें – मुख्य सचिव बर्णवाल

भोपाल  बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी करवाई जाये। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाए एवं समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 अंतर्गत आज मुख्य सचिव  अशोक बर्णवाल ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज धार के निरीक्षण के दौरान दिये।…

मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तीव्र गति से करें – मुख्य सचिव  बर्णवाल

भोपाल 

बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी करवाई जाये। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाए एवं समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 अंतर्गत आज मुख्य सचिव  अशोक बर्णवाल ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज धार के निरीक्षण के दौरान दिये। उनके साथ सचिव, मुख्यमंत्री डॉ. सुदाम खाडे भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने धार जिला मुख्यालय पर संचालित कन्या आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान अध्ययनरत बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, परिसर में संचालित गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

मुख्य सचिव  बर्णवाल ने कक्षा 12वीं कला संकाय की बालिकाओं से इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके अध्ययन स्तर की जानकारी ली। वहीं गणित विषय की बालिकाओं से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की तथा उनसे पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं? बालिकाओं ने भी आत्मीयता से संवाद करते हुए उनके प्रशासनिक सेवाओं में आने से लेकर मुख्य सचिव बनने तक के सफर के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में स्थित भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर प्रयोगशाला, संचालित कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए सभी बालिकाओं को नियमित रूप से प्रायोगिक कार्य करवाने के निर्देश शिक्षकों को दिए। उन्होंने बालिकाओं से परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कलेक्टर को बालिकाओं के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

25 एकड़ में 267 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज

उल्लेखनीय है कि 25 एकड़ भूमि में लगभग 267 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, हॉस्टल एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर का निर्माण पांच ब्लॉकों में किया जा रहा है। इसमें छह मंजिला कॉलेज भवन, सात मंजिला अस्पताल तथा नौ मंजिला हॉस्टल एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ गति बनाए रखने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर  राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक  सचिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports