बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की एंट्री, 20 साल बाद फिर चमका ‘फेम गुरुकुल’ का सितारा

बिग बॉस 20’ में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम काजी तौकीर का भी है. काजी भले ही लंबे समय बाद टेलीविजन पर दिखाई दे रहे हों, लेकिन मनोरंजन की दुनिया से उनका रिश्ता काफी पुराना है. साल 2005 में उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर…

बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की एंट्री, 20 साल बाद फिर चमका ‘फेम गुरुकुल’ का सितारा

बिग बॉस 20’ में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम काजी तौकीर का भी है. काजी भले ही लंबे समय बाद टेलीविजन पर दिखाई दे रहे हों, लेकिन मनोरंजन की दुनिया से उनका रिश्ता काफी पुराना है. साल 2005 में उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर रातो-रात अपनी अलग पहचान बनाई थी.

‘फेम गुरुकुल’ से मिली पहचान
काजी तौकीर ने ‘फेम गुरुकुल’ में रूपरेखा बनर्जी के साथ हिस्सा लिया था. शो में दोनों की गायकी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अंत में काजी ने वोटिंग में इतिहास रचते हुए फेम गुरुकुल की ट्रॉफी अपने नाम की. शो में अरिजीत सिंह भी प्रतियोगी के तौर पर नजर आए थे. हालांकि, उस समय अरिजीत शो में छठे स्थान पर रहे. अरिजीत ने भले ही शो नहीं जीत, लेकिन आज वो क्या हैं, ये दुनिया जानती है.

शो के दौरान काजी और अरिजीत के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों ने साथ में अपने करियर की शुरुआत की और समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता गया. काजी, अरिजीत को अपना दोस्त ही नहीं, बल्कि भाई भी मानते हैं. यही वजह है कि आज भी दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है. अरिजीत, काजी को सपोर्ट भी कर रहे हैं.

अरिजीत ने किया दोस्त को सपोर्ट
काजी तौकीर के ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचने पर अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने काजी को अपना ‘रॉकस्टार’ बताते हुए कहा कि वो पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे और इसकी वजह उनके दोस्त काजी होंगे. अरिजीत का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.

अरिजीत के इस सपोर्ट से साफ है कि दोनों की दोस्ती आज भी कायम है. जहां अरिजीत बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल हो चुके हैं, वहीं काजी ने संगीत के साथ अभिनय और टेलीविजन में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है. वो फिल्म ‘फैंटम’ के फेमस गाने ‘अफगान जलेबी’ से भी जुड़े रहे हैं.

अब काजी तौकीर ‘बिग बॉस’ के घर में अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. शो में उनका बेबाक अंदाज, पुरानी यादें और मनोरंजन से भरपूर व्यक्तित्व दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. करीब दो दशक बाद रियलिटी टीवी पर उनकी वापसी ने लोगों को उनके पुराने दिनों की याद दिला दी है. काजी बिग बॉस में कभी अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से लोगों का मनोरंज कर रहे हैं. कई बार उन्हें उनकी हरकतों के लिए रोस्ट भी किया जा रहा है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. काजी उटा-पटांग हरकतें करके लाइमलाइट में बने हुए हैं. उन्होंने कैमरे पर भी बोला कि वो एक्ट कर रहे हैं.

फेम गुरुकुल में उन्होंने अपनी सिंगिंग से रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हासिल की थी. कमाल की बात ये है कि उस वक्त सोशल मीडिया भी नहीं था. अब सोशल मीडिया भी है और टीवी पर काजी भी. उन्हें उनके फैन्स का बेइंतिहा सपोर्ट मिल रहा है. सलमान खान के शो पर उनका अतरंगी अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

काजी के लिए ‘बिग बॉस’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि खुद को नई पीढ़ी से दोबारा जोड़ने का मौका भी है. देखते हैं कि आगे चलकर वो शो में क्या कमाल करते हैं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports