,

PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

रायपुर. भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया…

PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

रायपुर.

भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

व्यापक जनांदोलन बनेगा यह अभियान
शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनांदोलन बनेगा। इसमें हर गांव, शहर, बूथ और परिवार की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर हर परिवार दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के सेवा समर्पण के प्रति आभार प्रकट करेगा और ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लेगा। सात अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर विशेष मशाल स्थापित की जाएगी और प्रमुख चौकों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे प्रधानमंत्री सभी जिला केंद्रों को संबोधित करेंगे।

वडनगर से वाराणसी तक युवाओं की विशेष यात्रा
इस दौरान युवाओं की एक विशेष यात्रा प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जाएगी। ‘वडनगर से वाराणसी’ कार्यक्रम में 250 बाइकों पर 500 यात्री वडनगर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे।

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में होगी आम जन की भागीदारी
‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे। उप मुख्यमंत्री ने ‘सेवा के रंग’ रंगोली प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं, और नमो सेवा गाथा कार्यक्रम की जानकारी दी।

सीएम-पीएम रहते हुए मोदी की कहानियां सुनाएंगे
जनसेवक महाकुंभ कार्यक्रम के तहत सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। मोदी के सीएम और पीएम रहते ‘25 साल की 25 कहानियां’ कार्यक्रम में देश के बड़े बदलावों को प्रस्तुत किया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों की सूची जारी की जाएगी, जिनमें नागरिक स्वेच्छा से कार्य चुनकर सुधार करेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, उपाध्यक्ष जी. वेंकट, मंत्री अमित साहू, अंबिकेश केशरी, और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा भी उपस्थित रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports