NEET UG 2026: बिहार में मेडिकल एडमिशन का दूसरा चरण शुरू, MBBS की 1,167 सीटें

 नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस समेत मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए यूजीएमएसी 2026 के दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू होगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) की ओर से दूसरे चरण की सीट सूची देर रात में जारी कर दी गयी है। इस चरण में एमबीबीएस, बीडीएस,…

NEET UG 2026: बिहार में मेडिकल एडमिशन का दूसरा चरण शुरू, MBBS की 1,167 सीटें

 नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस समेत मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए यूजीएमएसी 2026 के दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू होगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) की ओर से दूसरे चरण की सीट सूची देर रात में जारी कर दी गयी है। इस चरण में एमबीबीएस, बीडीएस, बीवीएससी एंड एच समेत विभिन्न कोर्स की कुल 1295 सीटों पर दाखिला होगा। अभ्यर्थी 12 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को कॉलेज और पाठ्यक्रम के विकल्प भरने व अंतिम रूप से दर्ज करने का अवसर 18 सितंबर रात 11:59 बजे तक मिलेगा। दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम 22 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया 24 और 25 सितंबर को होगी।

एमबीबीएस की 1,167 सीटें
दूसरे चरण में उपलब्ध 1,295 सीटों में एमबीबीएस की 1,167, बीडीएस की 39, बीवीएससी एवं एएच की 49 और बीएफएससी की 28 सीटें शामिल हैं। इस बार काउंसिलिंग में दो नये सरकारी मेडिकल कॉलेजों को भी शामिल किया गया है। श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, समस्तीपुर और सरकारी मेडिकल कॉलेज, छपरा (सारण) में एमबीबीएस की 42-42 सीटें उपलब्ध हैं।

देश में एमबीबीएस की 3275 सीटें और बढ़ीं
देश में एमबीबीएस की सीटें और बढ़ गई हैं। एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने एमबीबीएस सीटों का लेटेस्ट सीट मैट्रिक्स जारी किया है। जुलाई में जहां एनएमसी के सीट मैट्रिक्स में कुल एमबीबीएस सीटें 136939 थीं, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 140214 हो गई हैं। पहले जहां सरकारी एमबीबीएस सीटें 63296 थी, वो अब बढ़कर 63971 हो गई हैं। वहीं प्राइवेट सीटें पहले जहां 73,643 थी, वो अब बढ़कर 76,243 हो गई हैं। जुलाई में कुल मेडिकल कॉलेज 823 (441 सरकारी और 382 प्राइवेट) थे। अब कुल कॉलेज 836 हो गए हैं यानी इसमें 13 नए कॉलेज (4 सरकारी और 9 प्राइवेट) जुड़े हैं।
बिहार:

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है (2 नए सरकारी कॉलेज मंजूर हुए: श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर – 50 सीटें और राजकीय मेडिकल कॉलेज छपरा सारण – 50 सीटें)। सरकारी सीटें 290 बढ़कर 1,520 से 1,810 हो गई हैं। 3 नए प्राइवेट कॉलेजों को भी मंजूरी/सीट आवंटन मिला है (केके मेडिकल कॉलेज – 100 सीटें, ममता मेडिकल कॉलेज – 100 सीटें, और कुरमा संस्कृति मेडिकल कॉलेज – 50 सीटें)।

मेडिकल कॉलेजों के पीजी विद्यार्थियों का मानदेय बढ़ा
बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत प्रथम वर्ष के पीजी छात्रों को ₹92,800, द्वितीय वर्ष के छात्रों को ₹1,02,000 व तृतीय वर्ष के छात्रों को ₹1,12,200 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports