सहजन की फली वाली दाल बनाने के लिए प्याज, टमाटर और मसालों के साथ लगाएं तड़का

दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. आमतौर पर लोग अरहर, मूंग, मसूर या चना दाल को अलग-अलग तरीकों से बनाकर खाते हैं. लेकिन आप रोज की एक जैसी दाल से बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो सहजन की फली वाली दाल बना सकते हैं. सहजन की…

सहजन की फली वाली दाल बनाने के लिए प्याज, टमाटर और मसालों के साथ लगाएं तड़का

दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. आमतौर पर लोग अरहर, मूंग, मसूर या चना दाल को अलग-अलग तरीकों से बनाकर खाते हैं. लेकिन आप रोज की एक जैसी दाल से बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो सहजन की फली वाली दाल बना सकते हैं. सहजन की फली वाली दाल स्वाद में काफी अलग और टेस्टी लगती है. इसे बनाने के लिए प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो दाल का स्वाद और भी बढ़ा देते हैं.

वहीं, ऊपर से लगाया गया लहसुन, जीरा और सूखी लाल मिर्च का तड़का इसे एक अलग फ्लेवर देता है. खास बात यह है कि इसे आप घर में मौजूद  चीजों से आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे गरमागरम चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं सहजन की फली वाली दाल बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
आधा बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
2 प्याज, बारीक कटे हुए
1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
2 टमाटर, बारीक कटे हुए
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटी चम्मच जीरा पाउडर
आधा कप मूंग दाल, भिगोई हुई
आधा कप मसूर दाल, भिगोई हुई
2 से 3 सहजन की फलियां
आधा बड़ा चम्मच नमक
पानी, जरूरत के अनुसार

तड़के के लिए
थोड़ा तेल या घी
1 छोटी चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
2 सूखी लाल मिर्च
आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

सहजन की फली वाली दाल बनाएं कैसे?

  • सबसे पहले मूंग और मसूर दाल को पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें. लहसुन, अदरक, प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट लें. सहजन की फलियों को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो कटा हुआ लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद प्याज डालें और नरम होने तक पकाएं. हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर तब तक पकाएं, जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाएं.
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद भीगी हुई मूंग और मसूर दाल डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें.
  • अब दाल को ढकने जितना पानी और नमक डालें. तेज आंच पर एक उबाल आने दें. इसके बाद आंच धीमी कर दें और दाल को तब तक पकाएं, जब तक वह नरम होकर अच्छी तरह पक न जाए.
  • जब दाल लगभग पक जाए, तब इसमें कटी हुई सहजन की फलियां डालें. इन्हें ज्यादा न पकाएं, ताकि फलियां अपना आकार बनाए रखें और पूरी तरह गलकर दाल में न मिल जाएं. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालकर कुछ देर और पकाएं.
  • दाल को एक खास स्वाद देने के लिए आखिर में तड़का लगाएं. इसके लिए एक छोटे पैन में थोड़ा तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो कटा हुआ लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. आखिर में लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत गैस बंद कर दें.
  • अब इस तड़के को तैयार दाल के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला दें. गरमागरम सहजन की फली वाली दाल को चावल या रोटी के साथ सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान
सहजन की फलियों को दाल में डालने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है. साथ ही, इन्हें इतना ही पकाएं कि वे नरम हो जाएं लेकिन पूरी तरह गलें नहीं. इससे दाल का स्वाद और टेक्सचर बेहतर रहेगा.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports