,

जयपुर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, कोटा में BJP ने जीते दो वार्ड; जोधपुर में हेमाराम विजयी

जयपुर  राजस्थान में निकाय चुनाव के तहत पुनर्मतदान वाले वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। जयपुर नगर निगम के शेष चार वार्डों के परिणाम भी घोषित हो गए हैं। चारों वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जयपुर नगर निगम के वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी देवी, वार्ड 18 से कांग्रेस…

जयपुर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, कोटा में BJP ने जीते दो वार्ड; जोधपुर में हेमाराम विजयी

जयपुर
 राजस्थान में निकाय चुनाव के तहत पुनर्मतदान वाले वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। जयपुर नगर निगम के शेष चार वार्डों के परिणाम भी घोषित हो गए हैं। चारों वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जयपुर नगर निगम के वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी देवी, वार्ड 18 से कांग्रेस की बंदिता शर्मा, वार्ड 25 से कांग्रेस की रेखा देवी और वार्ड 34 से कांग्रेस के सुरेश विजयी रहे।

कोटा में 3 वार्डों के नतीजे
कोटा नगर निगम में पुनर्मतदान वाले तीन वार्डों के परिणाम भी जारी हो गए हैं। वार्ड 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी, जबकि वार्ड 44 में भाजपा के प्रेम सिंह और वार्ड 87 में भाजपा की पुष्पा चौधरी ने जीत दर्ज की।

कोटा नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। अब भाजपा के 57 पार्षद, कांग्रेस के 39 पार्षद हैं, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। भाजपा के 57 सीटों पर पहुंचने के बाद कोटा नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है। अब महापौर के नाम को लेकर शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर मंथन चल रहा है। वार्ड 4 सुकेत नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद रफीक आर्मी 117 वोट से विजयी हुए।

जोधपुर वार्ड 50 में भाजपा की जीत
जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 का मतगणना परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। यहां भाजपा के हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के युवराज सिंह को 83 मतों से हराया। हेमाराम चौधरी को कुल 1,725 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के युवराज सिंह को 1,642 वोट मिले। युवराज सिंह के वोटों में 1,641 ईवीएम और 1 डाक मतपत्र का वोट शामिल है।

अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय रिंकू मेवाड़ा को 540 वोट, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दीपक जांगिड़ को 155 वोट और निर्दलीय देशराज सिंह को 113 वोट मिले। वहीं 82 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।

वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 की ईवीएम खराब होने के कारण पहले मतगणना नहीं हो पाई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को यहां पुनर्मतदान कराया था। पुनर्मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा के हेमाराम चौधरी विजयी रहे। जोधपुर नगर निगम में भाजपा के 45 पार्षद, कांग्रेस के 44 पार्षद, RLP का एक और 10 निर्दलीय पार्षद हो गए हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports