DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, तीन पद जीते; निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने बाजी मार ली है. ABVP ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है. शुरुआत में 10 राउंड तक ABVP और NSUI की फाइट देखी गई. अध्यक्ष पद पर शुरू में कभी ABVP…

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, तीन पद जीते; निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

नई दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने बाजी मार ली है. ABVP ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है. शुरुआत में 10 राउंड तक ABVP और NSUI की फाइट देखी गई. अध्यक्ष पद पर शुरू में कभी ABVP तो कभी NSUI आगे चल रही थी. इसके बाद एबीवीपी के यश डबास फिर आगे निकल गए। 

मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव में RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला था. भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं. इस बार का चुनाव और खास था, क्योंकि यह जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हो रहा था. चुनाव के दौरान ही सत्य निकेतन में पीजी गिरने का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा था, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी। 

यश बने अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा.  मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही. अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। 

यश डबास के साथ ABVP के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी जीत दर्ज की। इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर कब्जा किया। 

अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा. मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही. अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। 

यश डबास के साथ ABVP के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी जीत दर्ज की। इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर कब्जा किया। 

उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन की जीत
उपाध्यक्ष पद का नतीजा ABVP और NSUI से अलग रहा. इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है. मतगणना के दौरान शौकीन लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए थे और आखिरकार उन्होंने उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। 

चारों पदों की तस्वीर 

    अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
    उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
    सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
    संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)

अध्यक्ष पद

यश डबास (एबीवीपी)- 18786 वोट

विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 18707 वोट
उपाध्यक्ष पद

ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 12739 वोट

वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 3496 वोट

दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 24943 वोट
सचिव पद

रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 16145 वोट

नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 12223 वोट
संयुक्त सचिव पद

लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 12435 वोट

गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 12647 वोट

विशेष यादव (एससीएस)- 12638 वोट

डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 16वें राउंड के नतीजे
अध्यक्ष पद

यश डबास (एबीवीपी)- 1471

विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 1686
उपाध्यक्ष पद

ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 1069

वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 223

दीपांशु शौकीन (स्वतंत्र)- 2261
सचिव पद

रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 1414

नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 922
संयुक्त सचिव पद

लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 1020

गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 735

विशेष यादव (एससीएस)- 1510

 डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 15 राउंड के बाद ABVP के यश डबास निकले आगे

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतगणना 
DUSU चुनाव की मतगणना आद सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी. मिली जानकारियों  के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वैलिड आईडी कार्ड के बिना छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports