शेफाली के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने बांग्लादेश को 81 रन पर समेटकर मारी फाइनल में एंट्री

आइची-नागोया  भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने रविवार को दूसरा सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदा। भारत ने 196 रनों का टारगेट दिया था। बांग्लादेश की लक्ष्य का पीछा करते हुए हालत खस्ता रही। बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में महज…

शेफाली के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने बांग्लादेश को 81 रन पर समेटकर मारी फाइनल में एंट्री

आइची-नागोया
 भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने रविवार को दूसरा सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदा। भारत ने 196 रनों का टारगेट दिया था। बांग्लादेश की लक्ष्य का पीछा करते हुए हालत खस्ता रही। बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में महज 81 रनों पर ढेर हो गई। नंदनी शर्मा ने जुएरिया फिरदौस (0) और क्रांति गौड़ ने सोभना मोस्टरी (4) का शिकार किया। कप्तान निगार सुल्ताना ने 9 और शोरना अख्तर पांच रन बटोरे। दिलारा अख्तर 27 रन बनाकर लौटीं। नाहिदा अख्तर ने चार, शर्मिन अख्तर ने 10 रन जोड़े जबकि राबेया खान का खाता नहीं खुला।

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन जुटाए। शेफाली वर्मा 49 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनका T20I में पहला शतक है। भारती फुलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारत का पावरप्ले में स्कोर 72/1 रहा। स्मृति मंधाना छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया। मंधाना ने 19 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन जुटाए।मंधाना (4788) महिला टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स (4758) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। गुनालन कमलिनी 3 रन ही जुटा सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में छह चौकों के जरिए 40 रनों का योगदान दिया। उन्होंने शेफाली के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की पार्टनरशिप की। ऋचा घोष ने 4 गेंदों में दो रन बनाए।
बांग्लादेश 81/10 (15.4 ओवर)
भारत 195/4 (20 ओवर)

भारत की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून।

भारत की यही तेवर बरकरार रखने पर नजर
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को सेमीफाइनल में भी अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखने चाहेगी। भारत शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से रौंदकर अंतिम चार में पहुंचा था।। भारत एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का मौजूदा चैंपियन है। बांग्लादेश का चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच गीले मैदान के कारण रद्द गया था, जिसके बाद उसने अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री मारी। भारत अगर सेमीफाइनल जीता तो फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका ने इस मैदान पर आयोजित पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया।

भारत ने पिछले एशियन गेम्स में भी रौंदा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी बंगलादेश से टक्कर हुई थी। भारत ने तब बांग्लादेश को आठ विकेट से धूल चटाई थी। भारत ने टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार नौ मैच जीते हैं। यह सिलिसिला हांगझोऊ 2023 में सेमीफाइनल जीत के साथ शुरू हुआ था। भारत ने पिछले हफ्ते महिला एशिया कप में बांग्लादेश को 40 रनों से शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में भारत को एक बार फिर युवा स्पिनर श्री चरणी से सानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ टर्न और उछाल वाली पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए 10 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नंदनी शर्मा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली।

बांग्लादेश टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, जुएरिया फिरदौस, मारुफा अख्तर, सोभना मोस्टोरी, रबिया खान, रितु मोनी, संजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports