,

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की विगत 5 दिनों में व्यापक कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं अवैध खेती के विरुद्ध विगत 5 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने मुखबिर सूचनाओं के आधार पर दबिश, घेराबंदी एवं चेकिंग की कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा, डोडाचूरा, अफीम, एमडी ड्रग्स एवं स्मैक…

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की विगत 5 दिनों में व्यापक कार्रवाई

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं अवैध खेती के विरुद्ध विगत 5 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने मुखबिर सूचनाओं के आधार पर दबिश, घेराबंदी एवं चेकिंग की कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा, डोडाचूरा, अफीम, एमडी ड्रग्स एवं स्मैक सहित मादक पदार्थ जब्त किए। इन कार्रवाइयों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। विभिन्न प्रकरणों में मादक पदार्थों के साथ वाहन, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई। विगत पांच दिनों की इन कार्यवाहियों में कुल 1 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की।

मंदसौर

थाना अफजलपुर पुलिस ने अवैध डोडाचूरा तस्करी की कार्रवाई करते हुए 60 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार, कीमत लगभग 6 लाख रुपये जब्त की। मामले में राजस्थान निवासी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 7 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्‍त की। थाना गरोठ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलोग्राम अफीम, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल जब्त की। कुल 3 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45.4 किलोग्राम डोडाचूरा, दो मोबाइल फोन सहित कुल 97 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।

मंदसौर पुलिस ने एमडी ड्रग्स एवं डोडाचूरा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 526 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5.640 किलोग्राम डोडाचूरा एवं मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये है। थाना सुवासरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक, 7 किलोग्राम डोडाचूरा एवं मोबाइल फोन जब्त किया। कुल 1 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।  थाना दलौदा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कंटेनर वाहन में परिवहन किया जा रहा 71 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया। डोडाचूरा एवं वाहन सहित कुल 50 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।

रीवा

थाना चोरहटा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत परिवहन किया जा रहा 79.190 किलोग्राम गांजा, एक बोलेरो वाहन एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 20 लाख 17 हजार रुपये  की संपत्ति जब्त की गई।

नरसिंहपुर

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कार्रवाई करते हुए 53 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार जब्त की। गांजा एवं वाहन सहित कुल 18 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 रतलाम

थाना जावरा शहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 70 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त रेनाल्ट काइगर कार जब्त की।

इंदौर

क्राइम ब्रांच इंदौर ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.58 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये जब्त की। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त क्राइम ब्रांच इंदौर की एक अन्य कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं ऑटो सहित कुल 2 लाख 90 हजार रुपये का की संपत्ति जब्त की गई।

शिवपुरी

थाना करैरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.15 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये है, जब्त की।

राजगढ़

थाना भोजपुर पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14.52 ग्राम स्मैक एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

जबलपुर

क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 किलो 978 ग्राम गांजा एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 लाख 98 हजार रुपये से अधिक है।

अशोकनगर

थाना ईसागढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 45 गांजे के पौधे एवं 30 किलो 560 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया। कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।

खरगोन

थाना बेड़िया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कपास की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए 176 गांजे के हरे पौधे, कुल वजन 35 किलो 900 ग्राम, जब्त किए। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

भोपाल जीआरपी

थाना जीआरपी बीना पुलिस ने दो आरोपियों से 8 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है, जब्त किया।

बैतूल

थाना शाहपुर पुलिस ने ग्राम सेमरपुरा में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाए गए 1,270 गांजे के पौधे, कुल वजन 54.20 किलोग्राम, जब्त किए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार से अधिक है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना बीजादेही पुलिस ने ग्राम ढोढरामउ में मक्का एवं तुअर की फसल के बीच उगाए गए 175 गांजे के पौधे, कुल वजन 39 किलो 800 ग्राम, जब्त किए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 56 हजार रुपये है। भूमि स्वामी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सीधी

थाना अमिलिया पुलिस ने ग्राम बल्हया में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 94 ग्राम गांजा एवं बिना नंबर की होंडा एक्टिवा जब्त की। कुल 1 लाख 03 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

विदिशा

थाना सिरोंज पुलिस ने गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 113 ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक तोल कांटा एवं नकदी सहित कुल 1 लाख 56 हजार 900 रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।

भोपाल

थाना टीटी नगर पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4 ग्राम 70 मिलीग्राम एमडी, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार तथा 200 रुपये नकद, कुल 30 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कटनी

थाना माधवनगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3,000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त कीं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। नशीली गोलियों की कीमत लगभग 13 हजार 500 रुपये है।

मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना, चेकिंग, नाकाबंदी एवं विशेष अभियानों के माध्यम से मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports