,

आशी और ऐश्वर्य की उपलब्धि को सराहा, मंत्री सारंग ने कहा- बचपन से निखारेंगे खेल प्रतिभाएं

भोपाल टी.टी. नगर स्टेडियम में गुरुवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास सारंग ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतकर लौटे प्रदेश के स्टार खिलाड़ियों आशी चौकसे और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग में रजत पदक जीतकर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया…

आशी और ऐश्वर्य की उपलब्धि को सराहा, मंत्री सारंग ने कहा- बचपन से निखारेंगे खेल प्रतिभाएं

भोपाल

टी.टी. नगर स्टेडियम में गुरुवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास सारंग ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतकर लौटे प्रदेश के स्टार खिलाड़ियों आशी चौकसे और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग में रजत पदक जीतकर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया।

मंत्री  सारंग ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल आठ पदक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य और आशी जैसे खिलाड़ी प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उपलब्धियों के बाद भी बेहतर करने की सोच जरूरी

मंत्री  सारंग ने कहा कि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का यह कहना कि उन्हें अभी और बेहतर करना है, एक खिलाड़ी की सकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट होकर रुकते नहीं हैं, बल्कि लगातार बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आशी और ऐश्वर्य आने वाले समय में ओलंपिक स्तर पर भी देश के लिए पदक जीतेंगे।

खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान

मंत्री  सारंग ने बताया कि खिलाड़ियों का आज प्रतीकात्मक स्वागत किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए भव्य सम्मान समारोह और प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के अनुभवों को साझा करने के लिए मीडिया संवाद भी आयोजित किया जाएगा।

6 से 12 वर्ष की उम्र में शुरू होगी प्रतिभाओं की ग्रूमिंग

मंत्री  सारंग ने बताया की खेल प्रतिभाओं को शुरुआती उम्र से तैयार करने की दिशा में प्रदेश में विभिन्न खेलों के फीडर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। मंत्री  सारंग ने बताया कि इन केंद्रों में 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों का चयन कर उनकी प्रतिभा को शुरुआती स्तर से विकसित किया जाएगा। इसके बाद 12 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल अकादमियों से जोड़ा जाएगा।

मंत्री  सारंग ने कहा कि खेल अकादमियों में प्रवेश टैलेंट सर्च के माध्यम से दिया जा रहा है और अकादमियों का संचालन विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स मेडिसिन पर भी रहेगा जोर

मंत्री  सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और कोचेस से अलग-अलग संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को जाना जाए। इन सुझावों के आधार पर प्रदेश के खेल इकोसिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।

मंत्री  सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन का उपयोग बढ़ाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में ऐसी मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करना है, जिससे जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके।

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports