,

दुर्गापूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, रांची से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

 रांची  दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए रांची रेल मंडल से और रांची होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा…

दुर्गापूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, रांची से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

 रांची
 दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए रांची रेल मंडल से और रांची होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

साथ ही कई नियमित ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रांची और हटिया स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, सुरक्षा बलों की तैनाती और 24 घंटे वार रूम की व्यवस्था की गई है।

इसकी जानकारी डीआरएम करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकता है। ट्रेनों के परिचालन से लेकर स्टेशन प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

कई रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें
अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 09619 अजमेर से रांची के लिए दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 09620 रांची-अजमेर ट्रेन चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में नौ-नौ ट्रिप होंगे।

रांची-अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल ट्रेन संख्या 08661 रांची से 12 अक्टूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और 08662 अलीपुरद्वार-रांची 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में पांच-पांच ट्रिप होंगे।

रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 02877 तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में नौ-नौ ट्रिप होंगे।

इसके अलावा रांची होकर सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल तथा हटिया-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु साप्ताहिक पूजा स्पेशल का भी परिचालन होगा। पटना-चर्लपल्ली-पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल भी रांची होकर चलेगी।

स्थानीय यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन
स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-बानो और बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चल रही हैं। ट्रेन संख्या 08631 और 08632 का परिचालन एक सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। दोनों दिशाओं में 91-91 ट्रिप होंगे।

नियमित ट्रेनों में भी बढ़ी क्षमता
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए जून के पहले सप्ताह से कई ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 18603/18604 में चार अतिरिक्त कोच, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 18619/18620 में दो अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, रांची-चोपन एक्सप्रेस 18631/18632 में चार अतिरिक्त कोच।

रांची-सासाराम एक्सप्रेस 18635/18636 में एक अतिरिक्त वातानुकूलित चेयर कार तथा रांची-आरा एक्सप्रेस 18640/18639 में पांच अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया
रांची और हटिया स्टेशन पर अधिक भीड़ वाले दिनों में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले निर्धारित होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित किया जाएगा। यहां बैठने, पेयजल, प्रकाश, पंखे और ट्रेन संबंधी सूचना की व्यवस्था रहेगी। इससे प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज पर भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और अन्य विभागों के साथ समन्वय कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात होंगे और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त टिकट और यूटीएस काउंटर भी संचालित किए जाएंगे।

10 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म टिकट 20 रुपये
अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची और हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की जाएगी। यह व्यवस्था 10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हटिया-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनों के लिए बलसिरिंग, गोविंदपुर रोड और बानो में वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य हटिया स्टेशन पर भीड़ कम करना है।

रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर से आंशिक रूप से खोला जाएगा। मांग के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या छह से शुरू होने वाली ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय रहेगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports