,

हिसार में पकड़ा गया 5 लाख का इनामी बदमाश, पंजाब के शोरूम मालिक हत्याकांड में था शामिल

हिसार हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पंजाब के 5 लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। हिसार STF की टीम ने आरोपी को राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के अबोहर स्थित राजीव…

हिसार में पकड़ा गया 5 लाख का इनामी बदमाश, पंजाब के शोरूम मालिक हत्याकांड में था शामिल

हिसार

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पंजाब के 5 लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। हिसार STF की टीम ने आरोपी को राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के अबोहर स्थित राजीव नगर निवासी शक्ति कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा हुआ है। STF ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अबोहर के कारोबारी संजय वर्मा के मर्डर में शामिल रहा है।

एनकाउंटर में मारे गए रामरतन ने दिया था हथियार..

    आरजू के कहने पर शामिल हुआ: शक्ति कुमार ने बताया कि अबोहर के राजावाली निवासी आरजू बिश्नोई उसका गहरा दोस्त है। आरजू के कहने पर ही वह लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप में शामिल हुआ था।

    शोरूम मालिक की रेकी: 7 जुलाई 2025 को अबोहर में 'न्यू वेयरवेल शोरूम' के मालिक संजय वर्मा की हत्या से पहले आरोपी ने आरजू बिश्नोई और अक्षय डेलू के कहने पर पूरे शोरूम और संजय वर्मा की रेकी की थी। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

    हत्या के बाद मिला था पिस्टल: वारदात के बाद जब आरोपी फरार हो रहे थे, तब पटियाला निवासी रामरतन ने अबोहर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे अपनी गाड़ी में शक्ति कुमार को यह अवैध पिस्तौल और कारतूस दिए थे। बता दें कि रामरतन बाद में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

5 लाख का इनाम और 2 राज्यों में मुकदमे
पंजाब के अबोहर में हुई इस हत्या के मामले में थाना सिटी-1 (फाजिल्का) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(3)(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था। वारदात के बाद से फरार चल रहे शक्ति कुमार पर पंजाब पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

वहीं, हिसार में अवैध हथियार और लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य होने के नाते आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर (हिसार) में 2 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 25(6), 54 और 59 के तहत FIR नंबर 520 दर्ज की गई है। हिसार STF आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसे पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports