,

परगट सिंह की बड़ी मुलाकात, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले अंबिका सोनी से की चर्चा

चंडीगढ़. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की कमान संभालने जा रहे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पारी के आगाज से पहले पार्टी के वरिष्ठ दिग्गजों का मार्गदर्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।…

परगट सिंह की बड़ी मुलाकात, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले अंबिका सोनी से की चर्चा

चंडीगढ़. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की कमान संभालने जा रहे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पारी के आगाज से पहले पार्टी के वरिष्ठ दिग्गजों का मार्गदर्शन लेना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में उन्होंने रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। परगट सिंह ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि अंबिका सोनी के साथ पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर सार्थक बातचीत हुई और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया।

दिल्ली में की मुलाकात
अंबिका सोनी कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और लंबे समय तक पार्टी संगठन व केंद्र की राजनीति में सक्रिय रही हैं। वह पंजाब से राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। कांग्रेस की मौजूदा केंद्रीय समितियों में भी उनका नाम शामिल है।

2 अक्टूबर को संभाली थी कमान
परगट सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने दो अक्टूबर को अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग के इस्तीफे के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह पूर्व भारतीय हाकी कप्तान और ओलंपियन हैं। वह पंजाब सरकार में शिक्षा एवं खेल मंत्री भी रह चुके हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मिली इस जिम्मेदारी के साथ परगट के सामने पार्टी के विभिन्न गुटों को एकजुट करने और संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने की बड़ी चुनौती है। वह पहले ही खुद को ‘टीम प्लेयर’ बताते हुए सर्वसम्मति से फैसले लेने की बात कह चुके हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports