100 इंच TV पर खर्च करने की जरूरत नहीं, मिनी प्रोजेक्टर से घर की दीवार बनेगी 200 इंच की स्क्रीन

Amazon और Flipkart पर बड़ी सेल की शुरुआत होने जा रही है. दोनों सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. सेल के दौरान स्मार्टफोन से कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स तक का सामान सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही Amazon India पर शुरू होने वाली सेल के दौरान स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर्स पर…

100 इंच TV पर खर्च करने की जरूरत नहीं, मिनी प्रोजेक्टर से घर की दीवार बनेगी 200 इंच की स्क्रीन

Amazon और Flipkart पर बड़ी सेल की शुरुआत होने जा रही है. दोनों सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. सेल के दौरान स्मार्टफोन से कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स तक का सामान सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही Amazon India पर शुरू होने वाली सेल के दौरान स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर्स पर 65 परसेंट तक का ऑफ हासिल किया जा सकता है.

सेल के दौरान बड़ा स्मार्ट TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा बजट नहीं है. 100 इंच का स्मार्ट टीवी 1 लाख रुपये से अधिक की कीमत में आता है.

मार्केट में मिनी प्रोजेक्टर के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, जो कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं. मिनी प्रोजेक्टर की मदद से किसी भी सफेद पर्दे या दीवार पर स्मार्ट टीवी की स्क्रीन बना सकते हैं.  

मिनी प्रोजेक्टर से 200 इंच तक का स्क्रीन देख सकेंगे
मिनी प्रोजेक्टर की मदद से दीवार या सफेद पर्दे के ऊपर 32 इंच से लेकर 200 इंच तक का स्क्रीन तैयार किया जा सकता है. मॉडर्न मिनी प्रोजेक्टर बेहतर ब्राइटनेस के साथ आते हैं.

घर की कोई भी दीवार बनेगी 'स्मार्ट टीवी'
मिनी प्रोजेक्टर की मदद से घर की किसी दीवार या पर्दे पर जितना चाहें उतना बड़ा स्क्रीन तैयार कर सकते हैं. पोर्टेबल होने की वजह से इसको आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है.

मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. प्रोजेक्टर खरीदते समय उसके ऑपरेटिंग सिस्टम और प्री इंस्टॉल ऐप्स की लिस्ट चेक कर लें.

WiFi कनेक्टिविटी चेक करें
न्यू मिनी प्रोजेक्टर खरीदने से पहले उसकी कनेक्टिविटी के बारे में जांच लें. प्रोजेक्टर में ब्लूटूथ, वाईफाई और HDMI पोर्ट्स आदि होने चाहिए. इनकी मदद से यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports