नौकरी-पढ़ाई के बाद शाम के समय करें ये 4 काम, हर महीने हो सकती है एक्स्ट्रा कमाई

दिनभर नौकरी या पढ़ाई करने के बाद भी अगर आपके पास शाम का कुछ समय बच जाता है, तो इस समय को सिर्फ मोबाइल चलाने में बिताने के बजाय कमाई बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आज कई ऐसे काम हैं, जिन्हें अपनी योग्यता और उपलब्ध समय के हिसाब से कर सकते हैं.…

नौकरी-पढ़ाई के बाद शाम के समय करें ये 4 काम, हर महीने हो सकती है एक्स्ट्रा कमाई

दिनभर नौकरी या पढ़ाई करने के बाद भी अगर आपके पास शाम का कुछ समय बच जाता है, तो इस समय को सिर्फ मोबाइल चलाने में बिताने के बजाय कमाई बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आज कई ऐसे काम हैं, जिन्हें अपनी योग्यता और उपलब्ध समय के हिसाब से कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी काम से होने वाली कमाई तय नहीं होती और यह काम, अनुभव, स्किल और काम के घंटों पर  निर्भर करती है. ऐसे में अगर आप भी इन मौकों की तलाश कर रहे हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि अपने खाली समय में आप कौन सा काम कर सकते हैं जिससे थोड़ी एक्स्ट्रा कमाई हो जाए.  

ऑनलाइन ट्यूशन से कर सकते हैं शुरुआत
अगर आपके पास किसी विषय में अच्छा नॉलेज है, तो आप शाम के समय बच्चों को ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ा सकते हैं. इसकी डिमांड कभी कम नहीं होती है. खाली समय में कुछ घंटे ट्यूशन के लिए निकाले जा सकते हैं. लेकिन अगर आपके पास किसी खास भाषा का ज्ञान है, तो ये आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. माता-पिता अपने बच्चों को नई भाषा सिखाने के लिए काफी पैसे लगाते हैं. इसमें आप आराम से 5 से 10 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं. हालांकि, ये रकम तय नहीं है. ये कम या ज्यादा हो सकती है.  

टेली-कॉलिंग का काम
जिन लोगों की बातचीत अच्छी है, उनके लिए टेली-कॉलिंग और ग्राहक सेवा से जुड़े काम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ऐसे कामों में ग्राहकों से फोन पर बात करना, उनकी जानकारी लेना या किसी सेवा से जुड़ी जानकारी देना शामिल होता है. इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियां खोजी जा सकती हैं, जो आसानी से मिल भी जाती है. इसमें आप घर से बैठे भी काम कर सकती है, जिसमें 7 से 10 हजार तक कमाई हो सकती है.  

डेटा एंट्री और बैक ऑफिस के काम
अगर आपको कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज है और आपकी टाइपिंग भी अच्छी है, तो डेटा एंट्री या बैक ऑफिस से जुड़े काम भी देख सकते हैं.  एनसीएस पर इस तरह की नौकरियों की लिस्टिंग भी मिलती है. हालांकि, किसी भी घर से काम वाली नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले कंपनी और नौकरी की पूरी जानकारी जरूर जांचें.आज के समय में हर काम डेटा पर आधारित होता है, ऐसे में इन कामों की मांग तेजी से बढ़ी है. आप इससे करीब 10 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

डिलीवरी का काम भी कर सकते हैं
जिन लोगों के पास शाम के समय कई घंटे फ्री रहते हैं, वे अपने क्षेत्र में उपलब्ध डिलीवरी से जुड़े काम भी कर सकते हैं. इसमें खाना, सामान या दूसरी चीजों की डिलीवरी से जुड़े काम शामिल हो सकते हैं. इस तरह के काम में कमाई काम के घंटों, कंपनी की शर्तों और उपलब्ध अवसरों पर निर्भर करती है. कुछ घंटों के काम में  आ आराम से हजारों रुपये की कमाई कर सकते हैं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports