EVM ही नहीं, बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस का खराब प्रदर्शन; BJP 32 सीटों पर जीती

दिसपुर असम की  में चुनावी झटका लगा है। एसआईआर (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन के बीच कांग्रेस को सिलचर नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस की इस हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। सरमा ने कहा कि ईवीएम की बात तो छोड़िए, कांग्रेस…

EVM ही नहीं, बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस का खराब प्रदर्शन; BJP 32 सीटों पर जीती

दिसपुर

असम की  में चुनावी झटका लगा है। एसआईआर (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन के बीच कांग्रेस को सिलचर नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस की इस हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। सरमा ने कहा कि ईवीएम की बात तो छोड़िए, कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी नहीं जीत सकती है। बता दें कि सिलचर स्थानीय चुनाव बैलेट पेपर से हुई थी और कांग्रेस दो सीटों पर ही जीत सकी है, वहीं भाजपा को 32 सीटों पर जीत मिली है।

सीएम हिमंता ने कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम की खिलाफत करती है और बैलेट पत्र पर भी हुआ चुनाव हार जाती है। उन्होंने कहा, 'आप ही देखिए कि बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस हार गई। बैलेट पेपर पर कांग्रेस थोड़ा ज्यादा ही हार गई। इसलिए ईवीएम में लोग नोटा भी दबा देते हैं। मशीन देखकर कुछ लोग घबरा जाते हैं और कभी गलत जगह पर वोट मार देते हैं, लेकिन बैलेट में तो वोट देने के बारे में लोग जानते हैं। तो जब तक बैलेट पेपर में वोट होते हैं, तब कांग्रेस और ज्यादा हारती है।'

सरमा ने कहा-कोई साथ नहीं दे रहा
सरमा ने कहा, 'आज आप देखिए कि सिलचर इलाका में 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों की ही सीटें थीं। मतलब 10 सीट ऐसी थी, जहां कांग्रेस अल्पसंख्यकों के वोट से जीत सकती थी। लेकिन वहां भी कांग्रेस को वोट नहीं मिला और बस दो सीटें मिलीं और निर्दलीय को 5 सीटें मिलीं। तो पहला हुआ भाजपा-एजेपी, दूसरे हुए निर्दलीय और तीसरे पर कांग्रेस और बैलेट पेपर पर। आज के लिए हम लोग नारा दिए हैं कि आप मशीन पर भी हारने वाले हैं और बैलेट पर भी हारने वाले हैं।'

भाजपा ने अकेले जीती 32 सीटें 
बता दें कि इस चुनाव में भाजपा ने अकेले 32 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (AGP) को 2 सीटें मिली हैं। इस तरह एनडीए के खाते में कुल 34 सीटें गईं। वहीं कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 2 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि 6 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम सरमा
चुनाव नतीजों के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और 'विकसित भारत' के एजेंडे पर पूरी मुहर लगाई है।

कांग्रेस के ईवीएम बहाने पर भाजपा का वार
इसके अलावा असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ईवीएम में छेड़छाड़ का रोना रोती रहती है, लेकिन इस बार तो चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे और परिणाम सबके सामने है कि कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई।

सिलचर नगर निगम का क्या रहा रिजल्ट
असम के सिलचर नगर निकाय में कुल 42 वार्ड में से 40 वार्ड के लिए तीन अक्टूबर को मतदान हुआ था, जबकि वार्ड संख्या 9 और 20 से भाजपा उम्मीदवार बिजेंद्र प्रसाद सिंह व भक्ति सेन तालुकदार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें से भाजपा ने 32 और असम गण परिषद ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के खाते में 2 सीटें और निर्दलीय को 6 पर जीत मिली है। असम के सिलचर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस मात्र दो सीटों पर सिमट गई, वहीं भाजपा ने 32 सीटें जीती हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports