,

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने ओपीडी भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने और नवीन ओपीडी भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कमला नेहरू चिकित्सालय में स्थापित किए…

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने ओपीडी भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने और नवीन ओपीडी भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कमला नेहरू चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे पेट-सीटी स्कैन के स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने रेडियोथेरेपी विभाग में निर्माणाधीन लीनियर एक्सीलरेटर बंकर का भी निरीक्षण किया तथा मशीन के क्रय एवं स्थापना संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ईदगाह हिल्स में निर्माणाधीन पीजी हॉस्टल के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर बाउंड्री वॉल, पानी एवं विद्युत कनेक्शन का कार्य दो माह में पूर्ण कर हॉस्टल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के नवीन यूजी हॉस्टल का कार्य भी दो माह में पूर्ण करने तथा मॉर्चुरी का निर्माण एक माह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय स्वशासी समिति, भोपाल डॉ. सलोनी सिडाना, अधिष्ठाता गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ कविता सिंह, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ. सुनीत टंडन सहित पीआईयू के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed