बिहार TRE-4 भर्ती में बढ़े 76 और पद, अब 33,396 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

पटना  शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76 और पद बढ़ाने का प्रस्ताव को सहमति दी है। ये रिक्तियां कृषि से जुड़ी हैं। इन अतिरिक्त पदों से टीआरई-4 में शिक्षकों के पदों की संख्या अब 33396 तक पहुंच जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने 29 सितंबर को…

बिहार TRE-4 भर्ती में बढ़े 76 और पद, अब 33,396 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

पटना
 शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76 और पद बढ़ाने का प्रस्ताव को सहमति दी है। ये रिक्तियां कृषि से जुड़ी हैं। इन अतिरिक्त पदों से टीआरई-4 में शिक्षकों के पदों की संख्या अब 33396 तक पहुंच जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग ने 29 सितंबर को टीआरई-4 की रिक्तियों में 932 पदों की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद पूर्व में घोषित 32388 पद बढ़कर 33320 हो गया था। अब शिक्षा विभाग के स्तर पर 76 और पदों से संबंधित आंकड़ा उपलब्ध हो गया है।

विभाग की ओर से इन पदों को भी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, टीआरई-4 के लिए आयोग ने पहले 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था।

बाद में शिक्षा विभाग से प्राप्त पूरक अधियाचना के आधार पर आयोग ने 932 अतिरिक्त पदों को शामिल भी किया। इनमें माध्यमिक विद्यालयों के वर्ग 9-10 के लिए 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के वर्ग 11-12 के लिए 439 पद शामिल थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed