,

झारखंड के पलामू में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 127.48 किमी सड़कों पर खर्च होंगे ₹100.44 करोड़

मेदिनीनगर (पलामू)  पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच प्रखंडों में सड़क निर्माण की योजनाओं को स्वीकृति मिली है। बिश्रामपुर,हुसैनाबाद,चैनपुर,छतरपुर और मनातू प्रखंडों में 127.48 किमी. लंबी सड़कों के निर्माण पर 100.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूरा होने…

झारखंड के पलामू में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 127.48 किमी सड़कों पर खर्च होंगे ₹100.44 करोड़

मेदिनीनगर (पलामू)
 पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच प्रखंडों में सड़क निर्माण की योजनाओं को स्वीकृति मिली है।

बिश्रामपुर,हुसैनाबाद,चैनपुर,छतरपुर और मनातू प्रखंडों में 127.48 किमी. लंबी सड़कों के निर्माण पर 100.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुख्य सड़कों तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

चैनपुर में सबसे अधिक 10 सड़कें स्वीकृत
चैनपुर प्रखंड में काचन से तीन कोनिया तक 6.040 किमी. सड़क के निर्माण पर 456.20 लाख रुपये खर्च होंगे। मिशन स्कूल चौक से बेड़मा मस्जिद चौक तक 5.10 किमी. सड़क के लिए 423.04 लाख रुपये तथा इस्लाम मोड़ से धमनवा मुख्य सड़क तक 7.50 किमी. सड़क के लिए 570.50 लाख रुपये निर्धारित हैं।

नावाडीह सुनगाई से कोरवा टोला वाया नावाडीह बरवा टोला से करवा तक 3.137 किमी. सड़क पर 282.23 लाख रुपये खर्च होंगे। माहुत मुड़िया से खैराही वाया डाटम मरगाडा रोड तक पांच किमी. सड़क के लिए 401.51 लाख रुपये तथा नावा बीयादोहर से माहुत मुड़िया वाया डाटम तक 5.70 किमी. सड़क के लिए 448.14 लाख रुपये निर्धारित हैं।

सलतुआ से काटिंग कोरवा टोला तक 0.60 किमी. सड़क पर 52.51 लाख रुपये खर्च होंगे। चैनपुर-बरवाडीह सड़क से मरगाडा वाया चुनगा-बांसडीह तक 6.230 किमी.सड़क के लिए 508.60 लाख रुपये निर्धारित हैं। बहेरा कला बाजार से बेनीडीह कबरा बथान पुल तक 7.90 किमी.सड़क पर 613.79 लाख रुपये तथा कुंडपानी से सरहुआ वाया बेली रोड तक 5.50 किमी. सड़क के निर्माण पर 430.59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

छतरपुर में छह योजनाएं स्वीकृत
छतरपुर प्रखंड में छह सड़कों के निर्माण की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। मदनपुर आरईओ रोड पिंडराही से आहरी पड़रिया टोला तक 6.010 किमी. सड़क के लिए 494.77 लाख रुपये तथा अरर दुपटिया से ठेकी वाया आरा रोड तक 6.50 किमी. सड़क के लिए 489.85 लाख रुपये निर्धारित हैं।

एनएच-98 कुरौली रोड से कुरौली पड़रिया टोला तक 1.90 किलोमीटर सड़क पर 149.86 लाख रुपये खर्च होंगे। डुनडुर तारडिह से डुनडुर रोड तक 4.810 किमी. सड़क के लिए 365.27 लाख रुपये, लेबार मोड़ से टुकतुका रोड तक 3.30 किमी. सड़क के लिए 255.72 लाख रुपये तथा तारादाग मोड़ से डिंडी परहिया टोला तक 3.30 किमी. सड़क के लिए 253.82 लाख रुपये निर्धारित हैं।

मनातू में 27.35 किमी.सड़क निर्माण की योजना
मनातू प्रखंड में चार सड़क योजनाओं के तहत 27.35 किमी.सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इन पर करीब 21.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नागद से दलदलिया तक 1.90 किमी.सड़क के लिए 146.87 लाख रुपये निर्धारित हैं।

मितार से जसपुर-चिरी खुर्द सड़क तक 11.40 किमी.सड़क के लिए 858.23 लाख रुपये तथा जसपुर से सिंगटूटा कुसहा तक 9.30 किमी.सड़क के लिए 689.26 लाख रुपये की लागत तय की गई है। मुक्ता से रेनगई वाया होइयो तक 4.750 किमी.सड़क के निर्माण पर 416.26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

बिश्रामपुर में चार सड़कें स्वीकृत
बिश्रामपुर प्रखंड में चार सड़क योजनाओं पर करीब 13.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोहदाग खुर्द से कुंभी कला तक 5.50 किमी. सड़क के लिए 436.04 लाख रुपये तथा इटको पंचायत सचिवालय से सिंजो तक 2.60 किमी.सड़क के लिए 214.28 लाख रुपये निर्धारित हैं।

कुंभी खुर्द मोड़ से ठेकी तक 3.50 किमी. सड़क के निर्माण पर 279.29 लाख रुपये तथा पांडू पतलबंधवा से बारवाही वाया मच्छवा डामर तक पांच किमी.सड़क के लिए 386.45 लाख रुपये की लागत तय की गई है।

हुसैनाबाद में एक सड़क को मंजूरी
हुसैनाबाद प्रखंड में लापसेरा से प्रतापपुर परहिया टोला वाया जिदियाही तक 5.010 किमी.सड़क के निर्माण के लिए 420.69 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

आरईओ की ओर से जिले के पांच प्रखंडों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 127.48 किमी.सड़क निर्माण की योजनाएं भेजी गई थीं, जिन्हें स्वीकृति मिल गई है। टेंडर निकालकर संवेदकों को काम आवंटित कर दिया गया है। पूजा के बाद सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

-अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता, आरईओ, पलामू।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports