,

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि हर्ष और गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नवीनतम वर्ल्ड इकनामिक आउटलुक ग्रोथ प्रोजेक्शन्स के अनुसार, भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2026 और 2027 में 7.0 प्रतिशत…

प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि हर्ष और गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नवीनतम वर्ल्ड इकनामिक आउटलुक ग्रोथ प्रोजेक्शन्स के अनुसार, भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2026 और 2027 में 7.0 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। यह हमारी सशक्त अर्थव्यवस्था और क्षमता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा अर्जित अर्थव्यवस्था की मजबूती, संवर्धित क्षमताओं और विस्तारित होती संभावनाओं को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में प्राप्त यह उपलब्धि हर्ष और गर्व का विषय है। इसके साथ ही यह उपलब्धि प्रधानमंत्री  मोदी के सक्षम नेतृत्व का भी प्रमाण है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों, बुनियादी ढांचे के विकास और निवेश को बढ़ावा देने से विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में भारत निरंतर प्रयत्नशील और गतिशील है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports