,

मानसा हत्याकांड पर पंजाब में सियासी घमासान, CM मान ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश, BJP ने उठाए सवाल

चंडीगढ़  पंजाब के मानसा जिले में एक सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने पंजाब पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं।  सीएम मान…

मानसा हत्याकांड पर पंजाब में सियासी घमासान, CM मान ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश, BJP ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ 

पंजाब के मानसा जिले में एक सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने पंजाब पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

सीएम मान ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अगर इसमें किसी भी अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी और साजिश के पीछे जो भी व्यक्ति होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

इस दौरान उन्होंने दोहराया कि पंजाब में नशा बेचने वालों के लिए 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है और सरकार किसी को संरक्षण नहीं देती। 

बीजेपी की मांग- मामले की सीबीआई जांच हो
दूसरी तरफ, चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि परमविंदर झोटा के पिता ने जो बयान दिया है, वो बेहद चौंकाने वाला है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि ये सब स्थानीय विधायक की मिलीभगत से हो रहा है। 

ढिल्लों ने कहा, 'मैंने तुरंत गवर्नर को लिखा. हमने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी जाए। 

ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आज सुबह ही एक पंजाब पुलिसकर्मी को BSF कर्मियों ने 15 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है, जो एक वीआईपी काफिले में ड्यूटी पर था. उन्होंने कहा कि खुद पंजाब पुलिस के कर्मी ही ड्रग्स के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं।  

बीजेपी ने मान से की इस्तीफे की मांग
कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, लगातार हो रही हत्याओं, गैंगस्टरवाद और ड्रग्स से हो रही मौतों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने अमृतसर में यस बैंक के मैनेजर की हत्या और मोहाली में मुठभेड़ के दौरान घर के अंदर फायरिंग जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया। 

इस मामले पर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, 'मानसा परविंदर झोटा के पिता की अपील से सहमत होते हुए, मैं सभी पंजाबियों से अपील करता हूं: अगर हम पंजाब के युवाओं और अपने भविष्य को बचाना चाहते हैं, तो हमें जागना होगा और इस सोई हुई सरकार को दरवाजा दिखाना होगा। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed