,

सीएम योगी ने किया अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का निरीक्षण, 25 अक्टूबर को होगा लोकार्पण

अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण, 25 अक्टूबर को पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण है प्रस्तावित  सात एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित इकाई में 150 करोड़ रुपये का निवेश, एक हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी दौरे के दौरान मिर्जामुराद…

सीएम योगी ने किया अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का निरीक्षण, 25 अक्टूबर को होगा लोकार्पण

अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण, 25 अक्टूबर को पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण है प्रस्तावित 

सात एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित इकाई में 150 करोड़ रुपये का निवेश, एक हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

वाराणसी,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इकाई में चल रही व्यवस्थाओं को देखा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में उतरा। यहां से वह अरविंद लिमिटेड की नई फैक्ट्री पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।

150 करोड़ रुपये का निवेश, एक हजार से अधिक रोजगार के अवसर

मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहे के पास खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे सात एकड़ से अधिक भूमि पर अरविंद लिमिटेड की नई इकाई स्थापित की गई है। इस परियोजना की लागत लगभग ₹150 करोड़ है। इकाई के संचालन से एक हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी में काम करने वाली करीब 300 महिलाओं को इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं से संवाद कर प्रशिक्षण और कामकाज से जुड़ी जानकारी ली।

इस नई इकाई में स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी भविष्य में निवेश के दूसरे चरण की भी योजना बना रही है। अरविंद लिमिटेड देश में लोकप्रिय ब्रांडों के लिए कपड़े तैयार करती है। इनमें जॉकी, यूएस पोलो, एरो सहित अन्य ब्रांडों के पैंट, शर्ट, टी-शर्ट और जींस जैसे परिधान शामिल हैं। इस इकाई का भूमिपूजन 25 अप्रैल 2024 को हुआ था। अब 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना से वाराणसी और आसपास के क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे ।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अरविंद मिल के पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports