,

छत्तीसगढ़ में आस्था का महासंगम, 50 हजार लोगों के सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ने बनाया रिकॉर्ड

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर आस्था का ऐतिहासिक संगम, राज्यपाल और कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में 50 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज… गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि, जुबिन नौटियाल के भव्य आयोजन में मनाया गया डॉ रमन सिंह का…

छत्तीसगढ़ में आस्था का महासंगम, 50 हजार लोगों के सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ने बनाया रिकॉर्ड

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर आस्था का ऐतिहासिक संगम, राज्यपाल और कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में 50 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज…

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि, जुबिन नौटियाल के भव्य आयोजन में मनाया गया डॉ रमन सिंह का जन्मदिन

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका जी तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में राजनांदगांव के नागरिक इस विशेष अवसर के साक्षी बने। 

इस अवसर पर लगभग 50 हजार लोगों ने एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला।

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने राजनांदगांव की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को एक नई पहचान दी। हजारों लोगों की एक साथ गूंजती हनुमान चालीसा ने पूरे स्टेडियम को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। इस सामूहिक आयोजन की विशेषता रही कि इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और एक ऐतिहासिक उपलब्धि के सहभागी बने।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की संगीतमय प्रस्तुति रही। अपनी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गीतों से उन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया। धार्मिक आस्था, संगीत और जनभागीदारी के इस अनूठे संगम ने डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिवस के आयोजन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहभागी नागरिकों, आयोजकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि राजनांदगांव की जनता की सामूहिक श्रद्धा, एकजुटता और सहभागिता का परिणाम है। सभी के सहयोग और उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है।

डॉ. रमन सिंह जी ने कहा कि राजनांदगांव की जनता ने जिस प्रेम, स्नेह और आत्मीयता के साथ इस आयोजन में सहभागिता की, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा राजनांदगांववासियों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports