अब WhatsApp इस्तेमाल नहीं करने वालों को भी कर सकेंगे कॉल, आया नया Guest Call फीचर

नई दिल्ली WhatsApp ने एक कमाल का फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम गेस्ट कॉल है. इस फीचर्स की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स उन मोबाइल यूजर्स के साथ भी वॉट्सऐप कॉल कर सकेंगे, जिनके फोन में वॉट्सऐप का ऐप इंस्टॉल नहीं है और उनका वॉट्सऐप पर अकाउंट भी नहीं है. यह कॉल पूरी तरह…

अब WhatsApp इस्तेमाल नहीं करने वालों को भी कर सकेंगे कॉल, आया नया Guest Call फीचर

नई दिल्ली
WhatsApp ने एक कमाल का फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम गेस्ट कॉल है. इस फीचर्स की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स उन मोबाइल यूजर्स के साथ भी वॉट्सऐप कॉल कर सकेंगे, जिनके फोन में वॉट्सऐप का ऐप इंस्टॉल नहीं है और उनका वॉट्सऐप पर अकाउंट भी नहीं है. यह कॉल पूरी तरह से फ्री, सिक्योर और इसमें कोई भी टाइम लिमिट नहीं है। 

WhatsApp के गेस्ट कॉल फीचर्स की टेस्टिंग की जानकारी हाल ही में सामने आई थी और अब कुछ सप्ताह के बाद इस फीचर्स को लॉन्च कर दिया है. टेस्टिंग के दौरान बताया जा चुका है कि गेस्ट यूजर्स को एक लिंक भेजा जाएगा, जिसकी मदद से वह कॉल पर शामिल हो सकेगा. इसके लिए वॉट्सऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। 

प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कंपनी ने अप्रूवल का प्रोसेस शामिल किया है. इसका मतलब है कि हर किसी को उसकी मर्जी के बिना वॉट्सऐप गेस्ट कॉल में शामिल नहीं किया जा सकेगा. गेस्ट कॉल का एक लिंक जनरेट होगा और गेस्ट यूजर्स चाहें तो कॉल पर शामिल हो सकता है, अन्यथा वह लिंक मैसेज को इग्नोर कर सकेंगे. गेस्ट कॉल का लिंक जनरेट करने वाले यूजर्स को हर बार हर एक यूजर्स के लिए अप्रूवल देना जरूरी होगा। 

WhatsApp गेस्ट कॉल में कोई टाइम लिमिट नहीं 
WhatsApp ने अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि गेस्ट कॉलिंग फीचर शुरू होने जा रहा है. यह पूरी तरह से फ्री होगा और इसमें कोई भी टाइम लिमिट नहीं दी जाएगी. साथ ही इसमें एंड एंड इनक्रिप्शन की सुविधा दी जाएगी। 

सिर्फ वॉट्सऐप यूजर्स की गेस्ट कॉल का लिंक जनरेट कर सकेगा, जिसके बाद उस लिंक की मदद से कोई भी यूजर उस कॉल को जॉइन कर सकेंगे। 

वॉट्सऐप गेस्ट कॉल कैसे करें?
WhatsApp की मदद से गेस्ट कॉल फीचर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसके लिए हर एक यूजर्स को एक सिंपल का प्रोसेस फॉलो करना होगा। 

    गेस्ट कॉल के लिए कॉल्स टैब पर जाएं. 
    फिर यूजर्स को '+' पर क्लिक करें. 
    एक कॉल लिंक जनरेट होगा, जिसे शेयर करना होगा. 
    नॉन वॉट्सऐप यूजर्स भी गेस्ट कॉल से जुड़ सकेंगे. 
    वॉट्सऐप का ग्रुप कॉल ग्रुप में भी सपोर्ट करेगा 

WhatsApp का गेस्ट कॉल्स फीचर्स बड़े ही काम का साबित होगा. गेस्ट कॉल्स फीचर इंडिविजुअल और ग्रुप दोनों में ही काम करेगा। 

गेस्ट कॉल्स के यूजर्स को क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे 
वॉट्सऐप में गेस्ट कॉल्स के जरिए जुड़ने वाले यूजर्स को वे सभी फीचर्स मिलेंगे, जो मैसेजिंग ऐप अपनी स्टैंडर्ड कॉल्स में देता है. उदाहरण के तौर पर देखें तो वह स्क्रीन शेयरिंग फीचर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे. साथ ही यूजर्स कॉल्स पर इमोजी की मदद से रिएक्ट कर सकेंगे। 

गेस्ट कॉल में कभी भी कर सकेंगे रिमूव 
वॉट्सऐप पर जो यूजर कॉल लिंक जनरेट करता है, उसको हर एक गेस्ट को कॉल में शामिल करने से पहले उसका अप्रूवल देना होगा. यह रेस्ट्रिक्शन हर एक उस यूजर्स पर लागू होगी, जो वॉट्सऐप को डाउनलोड किए बिना का कॉल में शामिल हो रहे हैं. गेस्ट कॉल्स के तहत शामिल होने वाले किसी भी गेस्ट को कॉल के दौरान रिमूव भी किया जा सकता है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports