,

राजस्थान में गांजे की अवैध खेती पर सवाल, 400 से अधिक जमीन मालिकों के बीच असली आरोपी तलाशना चुनौती

जयपुर उदयपुर जिले के मांडवा क्षेत्र में हाल ही में पकड़ी गई करीब 57 हेक्टेयर में फैली गांजे की अवैध खेती का अनुमानित मूल्य 200 करोड़ रुपए आंका गया है। खेतों में पौधे तीन-चार फीट ऊंचे होने के बावजूद स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। अब जांच में सबसे बड़ी चुनौती खेती…

राजस्थान में गांजे की अवैध खेती पर सवाल, 400 से अधिक जमीन मालिकों के बीच असली आरोपी तलाशना चुनौती

जयपुर
उदयपुर जिले के मांडवा क्षेत्र में हाल ही में पकड़ी गई करीब 57 हेक्टेयर में फैली गांजे की अवैध खेती का अनुमानित मूल्य 200 करोड़ रुपए आंका गया है। खेतों में पौधे तीन-चार फीट ऊंचे होने के बावजूद स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। अब जांच में सबसे बड़ी चुनौती खेती करने वालों की पहचान करना है। गांजे की खेती 56 खसरों में मिली है, जिनके 400 से अधिक मालिक बताए जा रहे हैं। कई खसरों में 10-10 खातेदार हैं। इनमें भाई-बहन भी शामिल हैं, जबकि कुछ खातेदार दूसरे स्थानों पर रहते हैं। ऐसे में जमीन के मालिकों की सूची के आधार पर वास्तविक खेती करने वालों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मामला दर्ज करने के बाद पटवारी, ग्राम सेवक, थानाधिकारी और उपाधीक्षक से संबंधित जमीनों और गांजे की खेती करने वालों की जानकारी मांगी है। उनसे खेती करने वालों की पहचान कर सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सवाल- आखिर निगरानी से कैसे बची गांजे की खेती?
गांजे की खेती तैयार होने में कई महीने लगते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी खेती का पता नहीं चलना स्थानीय सूचना तंत्र और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि बुवाई से लेकर पौधों के तीन-चार फीट ऊंचे होने तक जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली।

पहले भी पकड़ी गई गांजे की खेती
राजस्थान के कई जिलों में जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों और खेतों में गांजे की खेती पकड़ी जा चुकी है। हालांकि, कई मामलों में खेती करने वालों और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचना चुनौती बना रहा। इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक राजस्थान पुलिस 10,213 किलोग्राम गांजा बरामद कर चुकी थी।

खेतों में छिपाकर उगाए गांजे के पौधे
उदयपुर: कोटड़ा के नयावास गांव में 7-8 अक्टूबर को 9.4 बीघा जमीन पर गांजे के 7,577 पौधे मिले। इनसे 2,273 किलोग्राम गांजा तैयार होने का अनुमान था, जिसकी कीमत 11.76 करोड़ रुपए आंकी गई।

जयपुर ग्रामीण: समोद क्षेत्र के विजय सिंहपुरा-बांसा गांव में 29 मार्च को बगीचे में उगाए गए गांजे के 1,510 पौधे जब्त किए गए। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

डूंगरपुर: पांथल गांव में 18 सितंबर को कपास की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 2,505 पौधे जब्त किए गए।

पहचान करना चुनौती
उदयपुर में जिन खसरों में गांजे की खेती मिली है, उनमें कई-कई मालिक हैं। कुछ खसरों में 10-10 खातेदार हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन से खेती करने वालों की पहचान कर उनके नाम मांगे गए हैं, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
-घनश्याम सोनी, जोनल निदेशक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, जोधपुर

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports