,

पंचकूला में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, सीएम नायब सैनी समेत बड़े नेताओं से होगा संवाद

चंडीगढ़  हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर हरियाणा पहुंच रहे हैं। पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में लगातार होने वाली बैठकों के जरिये दोनों नेता सरकार और संगठन के बीच…

पंचकूला में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, सीएम नायब सैनी समेत बड़े नेताओं से होगा संवाद

चंडीगढ़
 हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर हरियाणा पहुंच रहे हैं।

पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में लगातार होने वाली बैठकों के जरिये दोनों नेता सरकार और संगठन के बीच तालमेल, संगठनात्मक तैयारियों तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

हरियाणा और छत्तीसगढ़ की प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहला दौरा
हरियाणा और छत्तीसगढ़ की प्रभारी नियुक्त होने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा होगा। इससे पहले वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुरुग्राम में प्रधानमंत्री के सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, लेकिन उस दौरान प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद नहीं हुआ था।

अब पंचकूला में होने वाली बैठकों को प्रदेश संगठन की गतिविधियों और सरकार के साथ समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 22 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे स्मृति ईरानी और डॉ. भोला सिंह पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा और प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें निर्धारित हैं। पहले दिन का कार्यक्रम यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। वर्ष 2009, 2014 और 2019 में विधायक रह चुके पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ भी दोनों नेता संवाद करेंगे।

इसके अलावा तीन बार प्रदेश पदाधिकारी रह चुके नेताओं की बैठक और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैनों के साथ चर्चा होगी। इन बैठकों के माध्यम से प्रदेश में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा सकता 

दूसरे दिन कोर ग्रुप से लेकर नायब सरकार तक मंथन, जनप्रतिनिधियों की बैठक भी अहम

23 अक्टूबर को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से दिन की शुरुआत होगी। इसकी व्यवस्था पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल संभालेंगी। इसके बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह तथा हरियाणा सरकार के मंत्रियों के साथ संवाद करेंगी। इस बैठक की जिम्मेदारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सौंपी गई है।

इसके बाद करीब एक घंटे की जनप्रतिनिधि बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। इसकी व्यवस्था खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम संभालेंगे। दोपहर के भोजन के बाद विचार परिवार की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संगठन महामंत्री पवन राणा को दी गई है।

दो दिनों के इस विस्तृत कार्यक्रम में संगठन और सरकार के प्रमुख चेहरों की भागीदारी तय की गई है। बैठकों का क्रम संकेत देता है कि भाजपा नेतृत्व प्रदेश संगठन की स्थिति से लेकर सरकार के कामकाज और राजनीतिक प्राथमिकताओं तक विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना चाहता है। ऐसे में स्मृति ईरानी का यह दौरा हरियाणा भाजपा के संगठनात्मक संवाद और भावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports