,

यूपी विधान परिषद चुनाव में आधार-पैन समेत इन दस्तावेजों से कर सकेंगे पहचान प्रमाणित

अलीगढ़  यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने और फर्जी मतदान पर अंकुश लगाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहचान संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदाताओं को…

यूपी विधान परिषद चुनाव में आधार-पैन समेत इन दस्तावेजों से कर सकेंगे पहचान प्रमाणित

अलीगढ़
 यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने और फर्जी मतदान पर अंकुश लगाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहचान संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदाताओं को मतदान से पहले अपनी पहचान प्रमाणित करनी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें मतदान के समय इसे प्रस्तुत करना होगा। पहचान पत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर मतदान किया जा सकता है।

इन दस्तावेजों से भी कर सकेंगे पहचान प्रमाणित
वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी एवं निर्धारित संस्थानों द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र और सांसद, विधायक एवं पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र शामिल हैं। संबंधित स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता अपने शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड से भी निर्धारित नियमों के तहत पहचान प्रमाणित कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन निर्धारित पहचान दस्तावेज अवश्य साथ लाएं। इससे पहचान सत्यापन में सुविधा होगी, मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित रहेगी और पात्र मतदाता बिना अनावश्यक परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने को चलाया सम्पर्क अभियान
आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी इंजी. हरि कशोर तिवारी के लिए गुरूवार को रामघाट रोड स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल और लेफ्टिनेंट नाहर सिंह इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा और एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।

महानगर अध्यक्ष ने कहा भाजपा ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है और शिक्षकों के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाऐं शुरू की हैं। जिनसे वो लाभान्वित हो रहे हैं और भविष्य में भी सरकार शिक्षकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने जा रही है। एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के हित के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और उनके हितों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए संकल्पित है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports