,

CM भगवंत मान की पत्नी के रिश्तेदार बताए जा रहे अमरदीप ग्रेवाल LOC के तहत रोके गए

चंडीगढ़  अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी था. प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनसे जुड़े मामले की जांच कर रहा है. हालांकि, फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल…

CM भगवंत मान की पत्नी के रिश्तेदार बताए जा रहे अमरदीप ग्रेवाल LOC के तहत रोके गए

चंडीगढ़ 
अमरदीप
सिंह ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी था. प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनसे जुड़े मामले की जांच कर रहा है. हालांकि, फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अमरदीप ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर ED ने पकड़ा है. मजीठिया के मुताबिक, ग्रेवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के करीबी रिश्तेदार हैं। 

बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि ग्रेवाल का नाम 5 करोड़ रुपये के कथित सौदे से जुड़ा है. मजीठिया ने यह भी दावा किया कि ED की पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित लेनदेन को लेकर जानकारी सामने आ सकती है। 

मजीठिया ने अपनी पोस्ट में अमरदीप ग्रेवाल को 'जुगनी का जीजा' बताते हुए कई सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि ग्रेवाल को लेकर पहले से LOC जारी था और अब ED की पूछताछ से मामले की कड़ियां सामने आ सकती हैं। 

फिलहाल, इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. अमरदीप ग्रेवाल की ओर से भी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ED की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports