,

अनंत सिंह के दावों पर संजय झा का पलटवार

पटना जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि पटना स्नातक सीट से पार्टी के एमएलसी कैंडिडेट नीरज कुमार बड़े अंतर से जीत रहे हैं। दूसरी ओर, जेडीयू विधायक अनंत सिंह का दावा है कि नीरज यह चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रहे हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव में जनता दल यूनाइटेड…

अनंत सिंह के दावों पर संजय झा का पलटवार

पटना
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि पटना स्नातक सीट से पार्टी के एमएलसी कैंडिडेट नीरज कुमार बड़े अंतर से जीत रहे हैं। दूसरी ओर, जेडीयू विधायक अनंत सिंह का दावा है कि नीरज यह चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रहे हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के दावों की खिल्ली उड़ाई है। झा ने शनिवार को दावा किया कि पटना स्नातक सीट से जेडीयू के एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे। दूसरी ओर, जेडीयू विधायक अनंत सिंह कह रहे हैं कि इस चुनाव में नीरज की करारी हार होगी। वह नीरज के खिलाफ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से लड़ रहे अनुज सिंह का प्रचार भी कर रहे हैं। एमएलसी चुनाव में नीरज और अनंत सिंह की लड़ाई पहले ही जगजाहिर हो चुकी है।

राज्यसभा सांसद एवं जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव के संबंध में जो उनके पास फीडबैक आया है, उसके अनुसार बिहार की आठों MLC सीटों पर एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि पटना में भी स्नातक सीट से जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार और शिक्षक सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंडिडेट नवल किशोर यादव की बड़े अंतर से जीत होने वाली है।

वहीं, अनंत सिंह के 9 हत्याओं वाले हालिया बयान पर संजय झा ने कहा कि प्रदेश पार्टी संगठन के संज्ञान में सबकुछ है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का बयान आया। उसके बाद उनकी सफाई भी आई। पार्टी सब पर नजर बनाए हुए है। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें शिक्षक और स्नातक कोटे की 4-4 सीटें हैं। पटना स्नातक सीट से चुनाव लड़ रहे जेडीयू के मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार का अनंत सिंह खुलकर विरोध कर रहे हैं। इससे पार्टी में असहज स्थिति बनी हुई है। अनंत सिंह खुलेआम नीरज कुमार को इस चुनाव में बड़े अंतर से हराने का दावा कर रहे हैं। साथ ही, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का घूम-घूमकर प्रचार भी कर रहे हैं।

अनंत सिंह ने नीरज को बताया अपना सबसे बड़ा दुश्मन
अनंत सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज कुमार ने उनका विरोध किया था। इसलिए एमएलसी चुनाव में वह उनका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में मोकामा विधायक ने नीरज को अपना एकमात्र दुश्मन बताया। जेडीयू विधायक ने कहा कि पूरी दुनिया में उनका एक ही दुश्मन है और वो नीरज कुमार हैं।

अनंत और नीरज की अदावत से बिहार का सियासी पारा गर्माया हुआ है। दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी भी हो रही है। एक दिन पहले नीरज के सवाल उठाने पर अनंत सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी दी है। नीतीश कुछ नहीं थे। उनके लिए हम अपने 9 लोगों को मरवा दिए। बाद में उन्होंने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि जब उनके घर पर एसटीएफ की छापेमारी हुई थी, तब उनके 9 लोगों की हत्या कर दी गई थी। अनंत सिंह ने तत्कालीन आरजेडी सरकार पर पुलिस भेजकर उनके आदमियों को मरवाने का आरोप लगाया।

सुलह की कोशिश नाकाम
जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व ने अनंत सिंह और नीरज में सुलह की कोशिश भी की, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत को नीरज के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करने से मना किया। इसके बावजूद मोकामा विधायक, नीरज के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। दूसरी ओर, नीरज भी अनंत सिंह का नाम लिए बिना उन पर तीखे पलटवार कर रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports